मंदिरा बेदी के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल भरा है क्योंकि आज ही उन्होंने अपने पति को खोया है। उनके पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। कल ही इंस्टाग्राम पर मंदिरा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे बहुत ही शानदार लग रही थीं तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। मंदिरा अदाकारा हैं और अक्सर अपने लुक्स और बोल्डनेस से भी प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। मंदिरा के पति राज कौशल फिल्म निर्माता रह चुके हैं। मंदिरा फैशन के मामले में हमेशा खुद के अनुसार ही रही हैं। उन्होंने वैसे ही आउटफिट्स पहने, वैसा ही हेयरकट रखा जैसा वे हमेशा से चाहती थीं। यही वजह है कि बॉलीवुड में उनकी अपनी अलग पहचान है और कई सारी लड़कियां उनका अनुसरण करती हैं। मंदिरा 50 वर्ष की होने आई हैं लेकिन उन्होंने कभी भी उनकी फिटनेस से समझौता नहीं किया है, यह उनकी तस्वीरों में साफ झलकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए मंदिरा की पति की मौत से एक दिन पहले डाली गई ये तस्वीर।
पति की मौत के एक दिन पहले मंदिरा ने साझा की थी ये बोल्ड तस्वीर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन