Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डैंड्रफ खत्म करने के उपाय: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, जानें आसान तरीका

Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

Homemade Shampoo for Dandruff Control:  इस लेख में जानें घर पर नेचुरल चीजों की मदद से शैंपू कैसे तैयार करें, जो स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।  

विज्ञापन
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
Homemade Shampoo for Dandruff Control:  सर्दियों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ठंड और रूखे मौसम के कारण स्कैल्प में खुजली, सफेद पपड़ी और रूखापन महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से बालों को साफ करने वाला माइल्ड शैंपू तैयार किया जा सकता है? इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। 


एलोवेरा जेल, रीठा और आंवला जैसी चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों की देखभाल में किया जाता रहा है। हालांकि, घरेलू शैंपू डैंड्रफ का पक्का इलाज नहीं है। अगर आप भी घर पर शैंपू बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में जानें रीठा और आंवला की मदद से इसे तैयार करने का आसान तरीका और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

 
Trending Videos
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
 जरूरी सामग्री
  • 5-6 रीठे
  •  2 चम्मच सूखा आंवला
  •  1 चम्मच शिकाकाई
  •  2 कप पानी

 
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
 सबसे पहले सामग्री को भिगो दें

एक बर्तन में रीठा, सूखा आंवला और शिकाकाई डालें। इसमें दो कप पानी मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें। इससे ये चीजें नरम हो जाएंगी और इनका अर्क निकालना आसान होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
अब सभी चीजों को उबालें

अगले दिन इसी पानी और सामग्री को धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक उबालें। जब पानी थोड़ा कम हो जाए और रीठे नरम पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें।

 
विज्ञापन
How to Get Rid of Dandruff Naturally: Homemade Shampoo for Dandruff Control
डैंड्रफ से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AI
मिश्रण को अच्छी तरह छान लें

मिश्रण ठंडा होने के बाद रीठे को हाथों से हल्का दबाकर उनका अर्क निकालें। अब इसे साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। ध्यान रखें कि इसमें कोई ठोस टुकड़ा न रह जाए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed