मंदिरा बेदी के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल भरा है क्योंकि आज ही उन्होंने अपने पति को खोया है। उनके पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। कल ही इंस्टाग्राम पर मंदिरा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे बहुत ही शानदार लग रही थीं तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। मंदिरा अदाकारा हैं और अक्सर अपने लुक्स और बोल्डनेस से भी प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। मंदिरा के पति राज कौशल फिल्म निर्माता रह चुके हैं। मंदिरा फैशन के मामले में हमेशा खुद के अनुसार ही रही हैं। उन्होंने वैसे ही आउटफिट्स पहने, वैसा ही हेयरकट रखा जैसा वे हमेशा से चाहती थीं। यही वजह है कि बॉलीवुड में उनकी अपनी अलग पहचान है और कई सारी लड़कियां उनका अनुसरण करती हैं। मंदिरा 50 वर्ष की होने आई हैं लेकिन उन्होंने कभी भी उनकी फिटनेस से समझौता नहीं किया है, यह उनकी तस्वीरों में साफ झलकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए मंदिरा की पति की मौत से एक दिन पहले डाली गई ये तस्वीर।
पति की मौत के एक दिन पहले मंदिरा ने साझा की थी ये बोल्ड तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
मंदिरा इस तस्वीर में एकदम क्लासी नजर आ रही हैं और इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। मंदिरा ने इस लुक में काले रंग का टॉप पहना है जिसमें कि आगे डोरियां दी हुई हैं और उन्होंने इस पर प्रिंटेड स्कार्फ डाला हुआ है।
चेहरे पर दिख रहा है एटीट्यूड
मंदिरा लंबे समय तक मॉडलिंग कर चुकी हैं इसलिए वे जानती हैं कि किस तरह से पोज देना है और भाव-भंगिमाएं कितनी सटीक होना चाहिए इसलिए वे इस तस्वीर में कैमरे में देखते हुए पोज कर रही हैं और उनकी आंखों में अलग ही आत्मविश्वास नजर आ रहा है।
शॉर्ट हेयरकट है परफेक्ट
मंदिरा ने पिछले लंबे समय से शॉर्ट हेयरकट लिया हुआ है। उनके पतले चेहरे पर यह सूट भी खूब करता है। बालों को आगे की तरफ फोरहेड पर निकाल रखा है। कुछ बाल हाइलाईट भी कर रखे हैं। आंखों में काजल और आई लाईनर का प्रयोग किया है।
फैंस को कहा था सुप्रभात
मंदिरा ने इस तस्वीर के साथ मॉर्निंग कैप्शन डाला हुआ है और साथ में ‘मैक टूडे काउंट’ भी लिखा है। इस वक्त शायद मंदिरा को भी अंदाजा नहीं होगा कि उनपर किस तरह की विपत्ति आने वाली है। पति के अंतिम संस्कार के दौरान वे खुद को संभाल नहीं पाईं और दोस्त के कंधे पर सिर रखकर खूब रोईं।