Winter Outfits for Short Women : सर्दियों का मौसम आते ही महिलाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है कि ठंड से बचने के साथ स्टाइलिश कैसे दिखें। खासतौर पर कम हाइट वाली महिलाओं के लिए विंटर आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार मोटे स्वेटर, लंबे कोट और ढीले-ढाले कपड़े पहनने से शरीर का पूरा लुक दबा हुआ नजर आता है।
ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि सर्दियों में आपका लुक लंबा, स्लिम और आकर्षक दिखाई दे, तो कपड़ों के चुनाव के साथ उनकी फिटिंग और स्टाइलिंग पर ध्यान देना जरूरी है।
फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही फिटिंग, हाई-वेस्ट बॉटम्स, मोनोक्रोम कलर और वर्टिकल पैटर्न जैसे स्टाइलिंग ट्रिक्स से छोटे कद वाली महिलाएं अपने लुक को अधिक लंबा दिखा सकती हैं। इसके लिए महंगे कपड़े खरीदने की भी जरूरत नहीं है।
आपके वार्डरोब में मौजूद जींस, स्वेटर, जैकेट और कुर्तियों को सही तरीके से स्टाइल करके शानदार विंटर लुक तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस सर्दी अपने फैशन में बदलाव करना चाहती हैं, तो इन 7 आउटफिट आइडियाज को जरूर ट्राई करें।
2 of 8
कम हाइट की महिलाएं के लिए सर्दियों के कपड़े
- फोटो : AI
हाई-वेस्ट जींस के साथ क्रॉप स्वेटर
कम हाइट वाली महिलाओं के लिए हाई-वेस्ट जींस एक अच्छा विकल्प है। इसे क्रॉप स्वेटर या कमर तक की फिटेड जैकेट के साथ पहनें। इससे पैरों की लंबाई ज्यादा नजर आती है और लुक भी स्टाइलिश बनता है। इसके साथ एंकल बूट्स पहन सकती हैं।
3 of 8
कम हाइट की महिलाएं के लिए सर्दियों के कपड़े
- फोटो : AI
मोनोक्रोम आउटफिट
सिर से पैर तक एक ही रंग या एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनने को मोनोक्रोम स्टाइल कहते हैं। कम हाइट वाली महिलाएं ब्लैक, नेवी ब्लू, बेज या ब्राउन कलर का मोनोक्रोम आउटफिट चुन सकती हैं। इससे शरीर का लुक एकसार दिखाई देता है और लंबाई का भ्रम पैदा होता है।
4 of 8
कम हाइट की महिलाएं के लिए सर्दियों के कपड़े
- फोटो : AI
वर्टिकल स्ट्राइप्स वाला स्वेटर या कुर्ता
अगर आप सर्दियों में कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले स्वेटर या कुर्ते ट्राई करें। कपड़ों पर बनी सीधी खड़ी लाइनें आंखों को ऊपर से नीचे की ओर ले जाती हैं। इससे लंबा दिखने का विजुअल इफेक्ट मिलता है।
5 of 8
कम हाइट की महिलाएं के लिए सर्दियों के कपड़े
- फोटो : AI
शॉर्ट जैकेट के साथ फिटेड ट्राउजर
बहुत लंबे और ढीले जैकेट की जगह कमर तक आने वाली शॉर्ट जैकेट चुनें। इसे फिटेड ट्राउजर या स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें। यह कॉम्बिनेशन शरीर के अनुपात को संतुलित दिखाता है। ऑफिस और कैजुअल आउटिंग दोनों के लिए यह अच्छा विकल्प है।