राइमा सेन को कई सारे लोग बहुत पसंद करते हैं। वे आजकल फिल्मों में तो इतनी दिखाई नहीं दे रही हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर वे सक्रिय रहती हैं। उन्हें बंगाली लोग ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनकी तस्वीरों पर बंगाली भाषा में खूब कमेंट्स किए हुए होते हैं। राइमा सेन ने अभी कुछ दिनों पहले ही दो ड्रेस में अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई थीं जिसके बाद ही वे ट्रोल हो गई थीं क्योंकि वे फुटवियर पहनकर किचन प्लेटफॉर्म पर बैठी हुई थीं। हालांकि राइमा अपनी तस्वीरों में लगती बहुत अच्छी हैं क्योंकि वे अलग-अलग तरह के आउटफिट्स ट्राय करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री राइमा सेन ने अपनी इतनी बोल्ड तस्वीर साझा की हैं कि कुछ फैंस तो तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कि आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए राइमा सेन का यह लेटेस्ट लुक।
राइमा सेन ने पहनी अबतक की सबसे बोल्ड ड्रेस, लोगों ने कर दिए आपत्तिजनक कमेंट्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन