साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी सिंपल ब्यूटी की वजह से फैंस की चहेती बनी रहती हैं। बिना किसी ज्यादा ग्लैमरस लुक के भी वो इतने चिक लुक में नजर आती हैं। कि तस्वीरों पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। इस बार भी काजल की पहनी ड्रेस हर किसी की पसंदीदा बन गई है।
2 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में काजल ने पीच कल की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्पेगेटी स्लीव और वी नेकलाइन बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस ड्रेस की नेकलाइन के साथ ही बस्ट एरिया के नीचे और कमर तक के हिस्से पर फ्रिल डिजाइन ऐड की गई है। जो इस सिंपल सी ड्रेस को खास बना रही है।
3 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
वहीं काजल ने अपनी सादगीभरी खूबसूरती से इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है। वहीं बात करें मेकअप की तो साधारण से वेवी हेयर के साथ काजल फ्लॉलेस बेस मेकअप में रेडी है। वहीं न्यूड शेड की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। वैसे ये पहला मौका नही है। इन दिनों वो लगातार फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं।
4 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
जिसमे उनका चिक एंड स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वहीं उनके कूल एंड कमाल के फैशन सेंस वाली समर ड्रेसेज किसी भी लड़की को स्टाइल टिप्स देने के लिए काफी दिख रही है।
5 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
पिछले दिनों भी काजल फ्लोरल प्रिंट की नीले रंग की मिडी ड्रेस को पहने नजर आईं थीं। जिसमे उनकी फ्लॉलेस खूबसूरती हर किसी को फैन बना रही थी। वहीं उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही थीं।