जन्माष्टमी सिर्फ भगवान कृष्ण की भक्ति में रमने का पर्व नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंगों में सजने-संवरने का खास मौका भी है। इस बार सूट-साड़ी से हटकर आप राधा रानी या गोपी लुक को अपने अंदाज में ट्राई कर सकती हैं। पारंपरिक पोशाक, खूबसूरत आभूषण, हल्का-सा मेकअप और आकर्षक हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। वहीं, बच्चों को कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में सजाकर आप इस पर्व की खुशियों को और भी खास बना सकती हैं।
2 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : Adobe stock
राधा रानी लुक के लिए चुनें पारंपरिक पोशाक
राधा रानी लुक के लिए आप लहंगा-चोली या घेरदार पारंपरिक पोशाक चुन सकती हैं। गुलाबी, पीला, लाल, हरा या आसमानी रंग जन्माष्टमी के लिए खूबसूरत विकल्प हो सकते हैं। पोशाक के साथ चुनरी को सिर या कंधे पर पारंपरिक अंदाज में स्टाइल करें। माथे पर बड़ी बिंदी, मांग टीका और नथ आपके लुक को और आकर्षक बनाएंगी। ज्यादा मेकअप की जगह चेहरे पर हल्का और नेचुरल मेकअप करें, जिससे पूरा लुक सॉफ्ट और पारंपरिक नजर आएगा।
3 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : Ai
गोपी लुक में दिखें चंचल और आकर्षक
अगर आप हल्का और चंचल लुक चाहती हैं तो गोपी लुक बेहतरीन विकल्प है। घेरदार स्कर्ट के साथ छोटा ब्लाउज और खूबसूरत दुपट्टा पहनें। जन्माष्टमी पर गोपी तिलक या गोपी डॉट्स से लुक को खास बनाएं। माथे पर छोटी बिंदिया या आकर्षक डिजाइन पारंपरिक शृंगार में नयापन जोड़ते हैं। इन्हें चंदन, कुमकुम या हल्के रंगों से बनाया जा सकता है। फूलों का गजरा, झुमके, बिंदी और हल्का मेकअप लुक को और मनमोहक बनाएंगे। कमरबंद, चूड़ियां और रंग-बिरंगे आभूषण चार-चांद लगाएंगे। हाथ में छोटी मटकी या फूलों की टोकरी लेकर आप गोपी अंदाज को और प्रभावशाली बना सकती हैं।
4 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल में लगाएं फूल और गजरा
जन्माष्टमी के लुक में हेयरस्टाइल की भी अहम भूमिका होती है। आप लंबी चोटी, जूड़ा या साइड ब्रेड बना सकती हैं। बालों में गजरा, छोटे फूल या मोतियों की सजावट करें। इससे आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। आंखों की खूबसूरती उभारने के लिए काजल और आईलाइनर लगाएं। होंठों पर पोशाक से मिलता-जुलता हल्का रंग लगाएं। माथे पर बिंदी और मांग टीका जरूर पहनें। इससे आपका पारंपरिक लुक पूरा होगा।
5 of 6
Radha Ashtami 2024
- फोटो : instagram
ऐसे पाएं राधा रानी लुक
गुलाबी, रानी या पीले रंग का पारंपरिक लहंगा चुनें और साथ में हल्का दुपट्टा लें। माथा-पट्टी, मांग टीका, झुमके और नथ से शृंगार करें। बालों में चोटी या जूड़ा बनाकर गजरा और फूल सजाएं। माथे पर राधा-कृष्ण तिलक, हल्की बिंदी, काजल और गुलाबी लिप्स से लुक पूरा करें।