फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2026: जन्माष्टमी पर बनना है राधा? इन सेलिब्रेटीज के लुक से लें प्रेरणा

Fri, 04 Sep 2026 11:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:45 AM IST
सार

Janmashtami 2026: राधा से प्रेरित स्टाइलिंग में सबसे जरूरी है कि आउटफिट में सरलता, एलिगेंस और परंपरिक चार्म का संतुलन दिखाई दे। आप सेलिब्रेटी स्टाइल फैशन को अपने कंफर्ट और निजी स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Celebrity Inspired Radha Look For Janmashtami 2026 Divine Outfit Ideas
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : Ai

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा,रंगों और खूबसूरत एथनिक फैशन को सेलिब्रेट करने का भी खास मौका है। अगर आप इस जन्माष्टमी पर राधा से प्रेरित लुक तैयार करने की योजना बना रही हैं तो बाॅलीवुड और भारतीय सेलिब्रेटीज के फैशन से इंस्प्रेशन लेना एक शानदार आइडिया हो सकता है। एलिगेंट साड़ी, लहंगा, पेस्टल रंग, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और साॅफ्ट मेकअप मिलकर आपके फेस्टिव लुक को बेहद ग्रेसफुर बना सकते हैं।



राधा से प्रेरित स्टाइलिंग में सबसे जरूरी है कि आउटफिट में सरलता, एलिगेंस और परंपरिक चार्म का संतुलन दिखाई दे। आप सेलिब्रेटी स्टाइल फैशन को अपने कंफर्ट और निजी स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं। चाहे आपको पेस्टल लहंगा पसंद हो या वाइब्रेंट पारंपरिक साड़ी, सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल पूरे लुक को फेस्टिव बना सकते हैं।

इस जन्माष्टमी पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो पारंपरिक लगे, तो सेलिब्रेटी प्रेरित स्टाइलिंग आइडियाज आपके लिए परफेक्ट फैशन गाइड बन सकते हैं। यहां जानिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल तक, कैसे तैयार करें एक खूबसूरत राधा इंस्पायर्ड जन्माष्टमी लुक।
 

Celebrity Inspired Radha Look For Janmashtami 2026 Divine Outfit Ideas
तमन्ना भाटिया का राधा रानी लुक - फोटो : Ai

पेस्टल लहंगा 

पेस्टल पिंक, पीच, लेवेंडर, मिंट ग्रीन और पाउडर ब्लू जैसे शेड्स राधा लुक को शाॅफ्ट और ड्रीमी फील दे सकते हैं। मिनिमल एम्ब्राॅडरी वाला लहंगा चुनें और उसके साथ हल्का दुपट्टा लें। सेलिब्रेटी स्टाइल फिनिश के लिए हैवी एक्सेसरीज की जगह ज्वेलरी इस्तेमाल करें। 

Celebrity Inspired Radha Look For Janmashtami 2026 Divine Outfit Ideas
red saree - फोटो : instagram

पारंपरिक साड़ी के साथ माॅडर्न ट्विस्ट

अगर आप लहंगे की बजाय साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो सिल्क, आर्गेंजा या शिफाॅन साड़ी एक एलिगेंट विकल्प हो सकती है। गुलाबी, पीली, लाल या हरे फेस्टिव शेड्स को पारंपरिक ब्लाउज के साथ पेयर किया जा सकता है। साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और छोटी बिंदी पूरे लुक को पांरपरिक बना सकती है। ड्रेपिंग स्टाइल में थोड़ा माॅडर्न टच देकर आप आउटफिट को बेहतरीन लुक भी दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Inspired Radha Look For Janmashtami 2026 Divine Outfit Ideas
jewellery designs - फोटो : instagram

ज्वेलरी सबसे जरूरी है

राधा इंस्पायर्ड लुक के लिए ज्वेलरी सबसे जरूरी स्टाइलिंग एलिमेंट में से एक है। मांग टीका, झुमका, कंगन, कमरबंद औऱ लेयर्ड नेकलेस पारंपरिक रूप को बढ़ा सकते हैं। अगर आउटफिट भारी कढ़ाई वाली है तो ज्वेलरी को थोड़ा हल्का रखें। वहीं सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके पूरे लुक का हाइलाइट बन सकती है। 

विज्ञापन
Celebrity Inspired Radha Look For Janmashtami 2026 Divine Outfit Ideas
Jewellery For Haldi - फोटो : instagram

फ्लोरल टच शामिल करें

ताजे फूल या फ्लोरल एक्सेसरीज राधा रानी जैसे पारंपरिक लुक को बेहद सुंदर बना सकते हैं। गजरा को हेयरस्टाइल में शामिल करें या छोटे फूलों की मदद से चोटी और बन को डेकोरेट करें। सफेद फूल पेस्टल आउटफिट के साथ एलिगेंट लगते हैं, जबकि रंगबिरंगे पूल वाइब्रेंट फेस्टिव आउटफिट को काॅम्प्लिमेंट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed