फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन टिप्स: डांडिया नाइट के लिए नया घाघरा-चोली खरीदने की जरूरत नहीं! पुराने कपड़ों से पाएं गरबा लुक

Tue, 29 Sep 2026 11:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 AM IST
सार

Garba Nights Look: अगर आपकी अलमारी में पहले से कुछ इंडियन या फ्यूजन कपड़े मौजूद हैं, तो उन्हें थोड़े क्रिएटिव तरीके से स्टाइल करके शानदार गरबा लुक तैयार किया जा सकता है। इससे आपका बजट भी बच सकता है और पुराना आउटफिट भी बिल्कुल नया अंदाज दे सकता है।

विज्ञापन
How to Get a Garba-Ready Look Without Buying a New Ghagra Choli
पुराने आउटफिट से गरबा लुक - फोटो : Ai

Ghahra Choli Look: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान गरबा नाइट्स और डांडिया का इतंजार हर किसी को रहता है। इस दौरान लड़कियां सुंदर-सुंदर घाघरा चोली में तैयार होकर गरबा नाइट्स में शामिल होते हैं। फैशन लवर्स के लिए पारंपरिक आउटफिट पहनने का क्रेज काफी बढ़ जाता है, लेकिन हर बार गरबा के लिए नया घाघरा-चोली खरीदना जरूरी नहीं है।



अगर आपकी अलमारी में पहले से कुछ इंडियन या फ्यूजन कपड़े मौजूद हैं, तो उन्हें थोड़े क्रिएटिव तरीके से स्टाइल करके शानदार गरबा लुक तैयार किया जा सकता है। इससे आपका बजट भी बच सकता है और पुराना आउटफिट भी बिल्कुल नया अंदाज दे सकता है। 

वार्डरोब में पड़ी पुरानी कुर्ती, लाॅन्ग स्कर्ट, फुल लेंथ दुपट्टा या साड़ी आदि को घाघरा नाइट के लिए पेयर कर सकते हैं।

 

How to Get a Garba-Ready Look Without Buying a New Ghagra Choli
पुराने आउटफिट से गरबा लुक - फोटो : Ai

कुर्ती को बनाएं गरबा लुक का हिस्सा

अगर आपके पास कोई कलरफुल या मिरर वर्क वाली कुर्ती है, तो उसे लॉन्ग स्कर्ट या प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ यह लुक और खूबसूरत लगेगा।

How to Get a Garba-Ready Look Without Buying a New Ghagra Choli
पुराने आउटफिट से गरबा लुक - फोटो : Ai

पुरानी साड़ी से बनाएं स्टाइलिश लुक

हल्की गुजराती प्रिंट या प्रिंटेड साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप करने के बजाय अलग स्टाइल में पहनें। कमर पर बेल्ट या ट्रेडिशनल कमरबंद लगाकर लुक को मॉडर्न टच दिया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get a Garba-Ready Look Without Buying a New Ghagra Choli
पुराने आउटफिट से गरबा लुक - फोटो : Ai

लहंगे की जगह लॉन्ग स्कर्ट

अलमारी में रखी फ्लेयर्ड या प्रिंटेड स्कर्ट को कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज या शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर करें। इसके साथ रंगीन दुपट्टा गरबा वाइब को और बढ़ा सकता है।

 

विज्ञापन
How to Get a Garba-Ready Look Without Buying a New Ghagra Choli
पुराने आउटफिट से गरबा लुक - फोटो : Ai

दुपट्टे से बनाएं धोती सलवार

एक दुपट्टा बीच से बराबर मोड़कर कमर के चारों तरफ लपेटने के हिसाब से व्यवस्थित करें। दुपट्टे के ऊपरी हिस्से में दोनों तरफ से प्लीट्स आमने-सामने की दिशा में बनाना शुरू करें, जिससे धोती सलवार का घेर और पारंपरिक लुक आए। प्लीट्स को सेफ्टी पिन की मदद से सुरक्षित कर लें या बेल्ट से अपनी कमर पर कसकर बांध लें। बचे हुए पल्लू या दोनों सिरों को पैरों के बीच से पीछे की तरफ ले जाकर टक करें। ताकि धोती वाला परफेक्ट शेप बन जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed