फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2026: पारंपरिक भी, प्रोफेशनल भी, जानिए बसंत पंचमी के लिए सही ड्रेस कोड

Thu, 22 Jan 2026 05:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

basant panchami outfit ideas: बसंत पंचमी पर दफ्तर जा रही हैं तो अपने परिधान के जरिए त्योहार की झलक दे सकती हैं। हालांकि ऐसे परिधान अपनाएं जो पारंपरिक के साथ ही प्रोफेशनल लुक दें।

विज्ञापन
How to Dress for Basant Panchami at Office Check Stylish Outfit Ideas
बसंत पंचमी पर दफ्तर क्या पहनकर जाएं - फोटो : AI

How to Dress for Basant Panchami : वसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दृष्टि का उत्सव है। यह वह दिन है जब प्रकृति पीले रंग में खिल उठती है और मन में नई शुरुआत की लय बजने लगती है। मां सरस्वती का यह पर्व ज्ञान, सादगी और सौम्यता का प्रतीक है और यही भाव हमारे पहनावे में भी झलकना चाहिए।



लेकिन सवाल यह है कि अगर आप वसंत पंचमी 2026 के दिन दफ्तर जा रही हैं, तो पारंपरिक आस्था और प्रोफेशनल ड्रेस कोड के बीच संतुलन कैसे बनाएं? बहुत ज्यादा भारी कपड़े भी नहीं और बहुत साधारण भी नहीं, बस इतना कि आपका लुक कहे “आज त्योहार है, लेकिन मैं अपने काम में उतनी ही गंभीर हूं।”

सच कहें तो ऑफिस फैशन में वही स्त्री सबसे प्रभावशाली लगती है, जो परंपरा को बोझ नहीं, बल्कि गरिमा की तरह पहनती है। यहां दफ्तर जाने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए वसंत पंचमी के बेहतरीन आउटफिट आइडियाज बताए जा रहे हैं। 

How to Dress for Basant Panchami at Office Check Stylish Outfit Ideas
kurta - फोटो : instagram

वसंत पंचमी पर ऑफिस के लिए परिधान कैसे चुनें?

पीला कुर्ता और पैंट

वसंत पंचमी पर दफ्तर जा रही हैं तो थीम के साथ स्टाइल को अपनाने के लिए पीले कुर्ता के साथ जींस कैरी कर सकती हैं। इसमें सादगी और आराम दोनों मिलता है। हल्का सरसों, मस्टर्ड या पेस्टल येलो कुर्ता ऑफिस के लिए सबसे सुरक्षित और सुंदर विकल्प है। इसे सफेद, क्रीम या बेज पैंट/पलाज़ो के साथ पहनें। यह लुक पारंपरिक भी है और प्रोफेशनल भी।

How to Dress for Basant Panchami at Office Check Stylish Outfit Ideas
सावन में पहनें पीले रंग की साड़ी - फोटो : Instagram

कॉटन या सिल्क-ब्लेंड साड़ी

अगर आप साड़ी पहनती हैं, तो वसंत पंचमी पर ऑफ-व्हाइट साड़ी पर पीला बॉर्डर या हल्की येलो साड़ी बेहतरीन रहेगी। बहुत भारी ज़री से बचें। यह दिन दिखावे का नहीं, शालीनता का है। पीले रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी अपना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Dress for Basant Panchami at Office Check Stylish Outfit Ideas
वसंत पंचमी के लिए आउटफिट - फोटो : Instagram

फ्यूज़न वियर

परंपरा और आधुनिकता का मेल चाहती हैं तो वसंत पंचमी पर फ्यूजन वियर अपनाएं। येलो कुर्ता के साथ लॉन्ग जैकेट, या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस जिसमें पीले रंग का टच हो यह आज की वर्किंग वुमन का आत्मविश्वासी लुक है। खासकर मीडिया, एजुकेशन और क्रिएटिव फील्ड में यह लुक खूब जंचता है।

विज्ञापन
How to Dress for Basant Panchami at Office Check Stylish Outfit Ideas
बैसाखी के दिन पहनें ऐसे सूट - फोटो : instagram

पीला सूट

साधारण पीले सलवार सूट पर कंट्रास्ट दुपट्टा या फ्लोरल प्रिंट सूट जिसमें पीले रंग का टच हो, ये भी दफ्तर में पांपरिक परिधान में प्रोफेशनल स्टाइल को जोड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed