{"_id":"66d019871d90e3f68c091103","slug":"hartalika-teej-special-mehndi-design-2024-latest-mehndi-design-2024-disprj-2024-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej Mehndi: इस हरतालिका तीज हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej Mehndi: इस हरतालिका तीज हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
Hartalika Teej Mehndi Design Images : हर सुहागिन महिला के लिए हरतालिका तीज का काफी महत्व होता है। हरतालिका तीज के दिन सच्चे मन से महादेव और मां गौरी की पूजा करके सुहागिन महिलाएं अपने लिए अखंड सुहाग की कामना करती हैं। इसके अलावा अविवाहित कन्याएं इस दिन महादेव जैसे वर की प्राप्ति के लिए भी पूजा-अर्चना करती हैं। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
इस दिन लड़कियां और महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। वो नए-नए कपड़े पहनती हैं और मेकअप भी करती हैं। उनकी खूबसूरती में हाथों पर रची मेहंदी चार चांद लगाती है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले और हर त्योहार में हाथों पर मेहंदी रचाई जाती है। ये महिलाओं के 16 श्रृंगार में भी शामिल है। इसी के चलते यहां हम आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत मेहंदी हाथों पर रचा सकें।
2 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
हरतालिका तीज के दिन अगर ब्राइडल मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। हथेली से लेकर कोहनी तक ऐसे भरे हाथ मेहंदी लगाकर आप अपने पति का दिल भी जीत सकती हैं।
3 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
अगर शादी के बाद पहली बार हरतालिका तीज मना रहीं हैं तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन को बनवाते वक्त इसमें अपने पति का नाम अवश्य लिखवाएं। इससे आप अपने पति को प्यार का एहसास करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
तीज का दिन पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का होता है। ऐसे में आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों पर रचा सकती हैं। पूजा करते हुए पति-पत्नी की तस्वीर आपकी मेहंदी में चार चांद लगा देगी।
विज्ञापन
5 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर आपको सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगवाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। ऐसी घनी मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है। इसे लगाना तो कठिन होता है, लेकिन इससे हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।