फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Nail Art Design 2024: साड़ी से लेकर सूट तक पर जचेगी नेल आर्ट की ऐसी डिजाइन, आप भी डालें एक नजर

Wed, 28 Aug 2024 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 28 Aug 2024 04:57 PM IST
सार

अगर आप अपने नाखूनों पर नेल आर्ट कराना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो साड़ी से लेकर सूट तक पर खूबसूरत लगेगी। 

विज्ञापन
Trendy Nail Art Design 2024 Beautiful nail art designs images in HD
नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : Amar Ujala

Trendy Nail Art Design 2024: जिस तरह से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह से नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजकल नेल आर्ट कराने का चलन है। एक समय था, जब नाखूनों पर महिलाएं सिर्फ साधारण सी नेल पॉलिश लगाती थीं, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब महिलाएं अपने नाखूनों पर नेल आर्ट कराना ज्यादा पसंद करती हैं।



नेल आर्ट की वजह से ही नाखूनों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। जगह-जगह पर नेल स्टूडियो खुल गए हैं जो नाखूनों को अलग-अलग तरीके से सजाने का काम करते हैं। ज्यादा कठिन डिजाइन के लिए तो आपको नेल स्टूडियो जाना पड़ेगा, लेकिन कई ऐसी डिजाइन भी आजकल ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप खुद से भी बना सकती हैं।

अगर आप अपने नाखूनों पर नेल आर्ट कराना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो साड़ी से लेकर सूट तक पर खूबसूरत लगेगी। 

Trendy Nail Art Design 2024 Beautiful nail art designs images in HD
नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

अगर आपको थोड़े चटक रंग पसंद हैं तो इस तरह की डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इस तरह की डिजाइन शादी-विवाह के मौके पर भी अच्छी लगेगी। मैरून रंग के साथ गोल्डन रंग का ये कॉम्बिनेशन काफी जच रहा है। ऐसे में इस डिजाइन का चयन आप कर सकती हैं। 

Trendy Nail Art Design 2024 Beautiful nail art designs images in HD
नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

चटक रंगों से बनीं नेल आर्ट की ये डिजाइन भी देखने में काफी प्यारी है। इस पर जो फूल बना है, उसकी वजह से इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। आप चाहें तो अपने नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस डिजाइन का चयन भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Nail Art Design 2024 Beautiful nail art designs images in HD
नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

जिन महिलाओं को न्यूड शेड पसंद आता है, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। न्यूड शेड का बेस लेकर जो ये नेल आर्ट की गई है, वो देखने में कमाल की लग रही है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस पर गोल्डन ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
Trendy Nail Art Design 2024 Beautiful nail art designs images in HD
नेल आर्ट की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

अगर स्लीक सी डिजाइन बनवाने की सोच रहीं हैं तो नेल आर्ट की ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की डिजाइन लंबे नाखूनों पर अच्छी लगती है। यहां लंबे नाखूनों का मतलब ज्यादा लंबे नाखूनों से कतई नहीं है। इसे फ्रेंच नेल्स कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed