कपड़ों और एक्सेसरीज का लक्जरी और फैशनेबल ब्रांड गुची ने लड़कों के लिए खास तरह की ड्रेस लॉन्च की है। जिसका मकसद लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करना है। इटली के इस ब्रांड ने मर्दों की खास सोच को चोट पहुंचाने के लिए लड़कियों की ड्रेस से मिलती-जुलती ड्रेस क्रिएट की है। जिसे काफी फैशनेबल तरीके से स्टाइल किया गया है।
2 of 5
gucci
- फोटो : screenshot from website
चेकर्ड प्रिंट के ऑरेंज शेड के इस घुटने तक लंबे ड्रेस को रिप्ड जींस के साथ मैच किया गया है। विंटर फैशन शो 2020 के कलेक्शन में शामिल ये ड्रेस कम शर्ट लड़कों के लिए है। जिसे पीटर पैन कॉलर और स्मोक एंब्रायडरी फ्रंट में रखकर बच्चों की कपड़ों का लुक दिया गया है। जो कि थीम के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं इस ड्रेस में आगे की तरफ कमर पर रिबन का बना एक बो भी लगाया गया है। जो इसे फेमिनिन लुक देने के लिए काफी है।
3 of 5
gucci
- फोटो : screenshot from website
वहीं इटली के ब्रांड गुची का ये ड्रेस ऑरेंज और बीज कलर के कॉटन फैब्रिक में बनाया गया है। जिसकी कीमत है करीब 1700 पाउंड यानी कि 1 लाख 9 हजार रुपये। जो कि किसी भी भारतीय के लिए बड़ी रकम है।
4 of 5
गुच्ची जींस
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि ये ब्रांड कई बार अपने अनोखे फैशन ब्रांड को ग्राहकों के लिए ले आता है। जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। पिछले दिनों ही घास के नकली धब्बों वाली जींस काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। जिसकी कीमत भी अच्छी खासी थी।
5 of 5
गुच्ची जींस
- फोटो : सोशल मीडिया
60 हजार कीमत की इस जींस को देख कई सारे लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। फैंस का कहना था कि इससे कम पैसों को अपनी जींस पर धब्बे वगा सकते हैं। क्योंकि इस जींस का लुक ही पुराने और बेकार कपड़े जैसा बनाया गया था। इस तरह की जींस को बनाने के लिए खेत में काम करने वाले मजदूरों को आइडियल माना गया था।