कियारा आडवाणी फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। तभी तो उनकी स्क्रीन पर वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नही। वहीं उनकी फिल्म का गाना भी हर किसी की जुबान पर है और इस गाने से सिग्नेचर स्टेप भी। हालांकि हमारी निगाह गई कियारा के खूबसूरत नीले लहंगे पर, जो इस वेडिंग सीजन का सबसे हॉट आउटफिट साबित होगा। संगीत सेरेमनी से लेकर सगाई की रस्मों के लिए गर्ल फैन इसे खासा पसंद करेगी।
कियारा आडवाणी का नीला लहंगा बना सबसे ट्रेंडी आउटफिट, संगीत सेरेमनी के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
गाने में कियारा ने नीले रंग का काफी घेर और फ्लोई लहंगा पहना है। जिसके साथ वो डांस करते नजर आती हैं। कोबाल्ट ब्लू कलर का ये लहंगा काफी आई कैचिंग और हर किसी को पसंद आ रहा है। बेहद ही कंफर्टेबल फैब्रिक के बने इस लहंगे पर बने सिल्वर रंग के फूल इसे खूबसूरत बनाने के लिए काफी हैं। वहीं लहंगे के हेमलाइन पर लगा सिल्वर बॉर्डर इसमें चार चांद लगा रहा है।
#kiaraaliaadvani from her new film based on Dating apps 🙄😬 #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कियारा ने इस आकर्षक लहंगे के साथ स्लीवलेस सिकुइन ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं बैक पर लगा टेसल भी लुक को बढ़ा रहा है। जबकि लहंगे का दुपट्टा बेहद हल्के फैब्रिक और ड्रॉपलेट्स डिजाइन का बना है। वहीं कियारा ने इस नीले लहंगे के साथ गोल्डन झुमका और चूड़ियां मैच की है। जिसके साथ खुले लाइट वेवी हेयर और ड्यूई मेकअप आकर्षक लग रहा है।
कियारा का ये लुक वेडिंग सीजन में काफी ट्रेंड कर सकता है। कोबाल्ट नीले रंग का लहंगा और ब्लाउज संगीत सेरेमनी से लेकर सगाई किसी भी मौके के लिए पहली पसंद बन सकता है।
वैसे कियारा का ट्रे़डिशनल लुक हमेशा ही काफी ट्रेंडी रहता है। बेरी एंड सिल्वर कलर का मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया ये लहंगा भी लेडीज की पहली पसंद बन गया है। जिसे पहन कियारा वेडिंग रिसेप्शन में तैयार हुई थीं।