Fashion Tips: अगर बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस की बात करें तो श्वेता तिवारी का नाम लिस्ट में काफी ऊपर होगा। श्वेता तिवारी ने 10 साल से भी ज्यादा समय टीवी इंड्रस्टी में गुजारा है। समय बीतने के साथ-साथ उन्होंने खुद को और भी ज्यादा फिट बनाया है। इतना ही नहीं आज के समय में श्वेता तिवारी को लोग स्टाइल आइकॉन मानने लगे हैं।
Fashion Tips: अगर दिखना है श्वेता तिवारी की तरह यंग, तो इस स्टाइल में कैरी करें ट्रेडिशनल आउटफिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहंगे में श्वेता तिवारी
वैसे तो एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हर लुक में कातिलाना लगती है, पर जब पीले रंग के लहंगे की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की तो हर कोई उनके इस लुक को देखता रह गया। ये लहंगा काफी हैवी था। इससे मिलता-जुलता लहंगा आप बाजार से 2500- 4000 रुपये में खरीद सकते हैं।
हल्दी जैसे कार्यक्रम में आप इसे कैरी कर सकते हैं। ग्रीन रंग की स्टोन ज्वैलरी लुक को कंप्लीट करेगी। वहीं अगर बात करें हेयर स्टाइल की तो इस लहंगे के साथ बन बनाकर उसपर गजरा लगा सकते हैं।
फ्लोरल सूट में गजब दिखीं एक्ट्रेस
वैसे तो श्वेता तिवारी का ये सूट अम्ब्रे बाई पलक ने डिजाइन किया है, पर आप इससे मिलता हुआ आउटफिट 1000 से 2000 रुपये तक में खरीद सकते हैं। इस आउटफिट की फ्लेयर काफी होने की वजह से इसका लुक काफी शानदार लगता है। ऐसे सूट के साथ या तो सिल्वर या फिर एंटीक ज्वैलरी ही अच्छी लगेगी। खुले बाल इस लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगें।
स्वीकेन साड़ी में श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी की इस साड़ी को अदब बाई मेहर ने डिजाइन किया है। इस तहर की साड़ी आपको मार्केट में 2000 से 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। ऐसी साड़ी के साथ साटन कपड़े के ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगाएंगें। इसके साथ स्टोन इयररिंग्स भी कमाल लगेंगे। कॉकटेल पार्टी में ये साड़ी और इस पर खुले बाल देखकर हर कोई आपको ही देखता रहेगा।
लाल रंग की साड़ी में लगीं गजब
कुछ समय पहले श्वेता तिवारी ने लाल रंग की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसे देखकर हरकोई उनका दीवाना हो गया। इस साड़ी के साथ श्वेता तिवारी ने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना था जोकि फुल स्लीव था। हैवी इयररिंग और खुले बालों की वजह से उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था।