{"_id":"6ac1c4305f92b388d80933aa","slug":"best-metallic-hair-accessories-for-easy-and-stylish-hairstyles-in-2026-2026-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेयर स्टाइलिंग टिप्स: लो बन हो या पोनीटेल, इन मेटैलिक एक्सेसरीज से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हेयर स्टाइलिंग टिप्स: लो बन हो या पोनीटेल, इन मेटैलिक एक्सेसरीज से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
Sun, 04 Oct 2026 08:51 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:51 AM IST
सार
Best Metallic Hair Accessories: इस लेख में जानें, मेटैलिक हेयर क्लिप्स, क्लॉ क्लिप्स, स्कल्पचरल कॉम्ब और हेयर कफ से आसान और स्टाइलिश हेयरस्टाइल कैसे बनाएं और सही एक्सेसरी का चुनाव कैसे करें।
विज्ञापन
इन मेटैलिक एक्सेसरीज से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
- फोटो : AI
Best Metallic Hair Accessories: हर दिन खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाने के लिए घंटों आईने के सामने खड़े रहना संभव नहीं है। शायद इसलिए ही तो हेयर हार्डवेयर लुक इन दिनों फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। इसमें मेटैलिक क्लिप्स, स्कल्पचरल कॉम्ब, हेयर कफ, पिन्स और क्लॉ क्लिप्स के जरिये साधारण हेयरस्टाइल को खास बनाया जाता है।
इन मेटैलिक एक्सेसरीज से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
- फोटो : AI
मेटैलिक क्लिप्स
यह बालों को एक स्टाइलिश और ग्राफिक लुक देती है। इसे आप खुले बालों में एक तरफ लगाएं या हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ इस्तेमाल करें, इससे चेहरे के आस-पास एक साफ और आकर्षक सिल्हूट बनता है, जिससे आप आकर्षक नजर आती हैं। सिल्वर क्लिप्स लुक में कूल और फ्यूचरिस्टिक अहसास जोड़ती हैं, वहीं गोल्ड टोन बालों को रिच और लग्जरी टच देता है। बस ध्यान रखें कि क्लिप का आकार बालों के वॉल्यूम के हिसाब से हो।

स्कल्पचरल कॉम्ब और क्लैप्स
डेकोरेटिव कॉम्ब अब सिर्फ पारंपरिक जूड़े को सजाने के लिए नहीं है। पर्ल, मेटल और ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले खूबसूरत कॉम्ब को बन या लो पोनीटेल में सही जगह लगाकर हेयरस्टाइल को एक मॉडर्न अंदाज दिया जा सकता है। पतले बालों के लिए हल्के कॉम्ब चुनें, जबकि घने बाल बड़े और मजबूत डिजाइन आसानी से संभाल सकते हैं। कॉम्ब को बिल्कुल बीच में लगाने के बजाय थोड़ा साइड में लगाएं, इससे लुक ज्यादा स्टाइलिश, संतुलित और आकर्षक नजर आता है।

गोल्ड या सिल्वर क्लॉ क्लिप
क्लॉ क्लिप हेयर स्टाइलिंग की दुनिया का बेहद काम का साथी है। इसके लिए आप बालों को हल्का-सा ट्विस्ट करें और क्लिप में लॉक कर दें। लीजिए, कुछ ही सेकंड में खूबसूरत हेयर स्टाइल तैयार। खास मौकों पर पॉलिश्ड गोल्ड या सिल्वर क्लॉ क्लिप लुक को एलिगेंट बना देती है, जबकि मैट या ब्रश्ड मेटल रोजमर्रा के लिए परफेक्ट है। सबसे खास बात कि इससे बालों की नेचुरल वॉल्यूम भी बनी रहती है। मगर आप इसे चुनते समय सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि उसकी पकड़, स्प्रिंग की मजबूती और दांतों की लंबाई पर भी ध्यान दें।

ऐसे उभरेगी खूबसूरती
हेयर हार्डवेयर की खूबसूरती उसे लगाने की तकनीक में छिपी है। चेहरे के पास लगाया गया मेटल फोकल पॉइंट बनाता है, जबकि पीछे रखा कॉम्ब पूरे हेयर सिल्हूट को उभारता है। एक ही लुक में बहुत सारे हार्डवेयर इस्तेमाल करने के बजाय एक खूबसूरत पीस चुनना ज्यादा प्रभावी रहता है। बालों की लंबाई, टेक्सचर, वॉल्यूम और अवसर के अनुसार हार्डवेयर का वजन और पोजिशन तय करना सबसे जरूरी है।