Tan Removal Before Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाएं अपने लुक और स्किन केयर को लेकर खास तैयारियां शुरू कर देती हैं। खूबसूरत आउटफिट, मेहंदी और ज्वेलरी के साथ हाथ-पैर की त्वचा भी निखरी हुई नजर आए, इसकी चाहत हर किसी की होती है। लेकिन धूप में ज्यादा समय बिताने की वजह से हाथों और पैरों पर टैनिंग हो सकती है, जिससे त्वचा का रंग बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ा गहरा दिखाई देने लगता है।
करवा चौथ 2026: आने वाला है करवा चौथ! हाथ-पैर की टैनिंग कम करने के लिए आज से करें ये काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:54 AM IST
सार
Tanning Reduce Home Remedies: अगर करवा चौथ से पहले आप भी हाथ-पैर की टैनिंग की समस्या को कम करना चाहती हैं, तो कुछ आसान स्किनकेयर आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। सबसे जरूरी है कि त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज किया जाए और धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा, घर पर मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से बनाए गए सौम्य पैक त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन