Navratri Colours: नवरात्रि के नौ दिनों को देवी पूजन के लिए सबसे पावन और सशक्त समय माना जाता है। आदिशक्ति के नौ अलग रूपों की पूजा भी अलग-अलग तरीके से होती है। हर देवी का एक प्रिय रंग होता है, जिसे पूजा में शामिल करना शुभ-लाभ का प्रतीक माना जा सकता है।
शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें? यहां देखें 9 दिनों की पूरी लिस्ट
Shardiya Navratri 2026 : 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी और नौवां दिन 19 अक्टूबर को पड़ेगा। आइए जानते हैं 2026 में नवरात्रि के नौ दिनों के रंगों का पूरा कैलेंडर, उनसे जुड़ी पारंपरिक मान्यताएं और इन्हें अपने पूजा या फेस्टिव लुक में शामिल करने के आसान तरीके।
नवरात्रि 2026 के 9 दिन और शुभ रंग
11 अक्तूबर- प्रथम नवरात्रि को पहनें नारंगी रंग
नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग निर्धारित है। पारंपरिक मान्यता में इसे ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। नारंगी साड़ी, कुर्ती, दुपट्टा या पुरुषों के लिए नारंगी कुर्ता फेस्टिव लुक हिस्सा बन सकता है।
12 अक्टूबर, द्वितीय नवरात्रि को सफेद रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रहाचारिणी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। सफेद रंग को पारंपरिक रूप से शुद्धता, शांति और सरलता का प्रतीक माना जाता है। सफेद साड़ी या कुर्ते के साथ हल्की लाल या गोल्डन एक्सेसरीज खूबसूरत फेस्टिव काॅम्बिनेशनबना सकती हैं।
13 अक्तूबर, तृतीया नवरात्रि का लाल रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
तीसरे दिन लाल रंग पहना जाएगा। लाल रंग को पारंपरिक रूप से शक्ति, उत्साह और प्रेम से जोड़ा जाता है। माता की पूजा में लाल चुनरी का प्रयोग भी काफी लोकप्रिय है। लाल साड़ी, लहंगा, कुर्ती या लाल रंग की चुनरी इस दिन के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।
14 अक्तूबर, चतुर्थ नवरात्रि पर रॉयल ब्लू
चतुर्थ नवरात्रि पर मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उनको सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की रचनाकार माना जाता है। माता के इस स्वरूप की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं। इस दिन का रंग रॉयल ब्लू है। पंचांग परंपरा में इस रंग को शांति और समृद्धि जैसी भावनाओं से जोड़ा गया है।
फैशन आइडिया: रॉयल ब्लू साड़ी या कुर्ते के साथ सिल्वर ज्वेलरी फेस्टिव लुक को अलग अंदाज दे सकती है।