फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : सलवार सूट में दिखना चाहती हैं लंबी और स्लिम तो अपनाएं ये टिप्स, बिना हील्स बढ़ जाएगी लंबाई

Sun, 15 Jan 2023 04:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Jan 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips: this type of salwar suit wearing tips for look tall and slim
सलवार सूट में दिखना चाहती हैं लंबी और स्लिम तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : instagram

Fashion Tips : लड़कियां अक्सर अपनी हाइट को लेकर चिंतित रहती हैं। कोई अपनी ज्यादा हाइट से परेशान होता है तो कोई कम से। ऐसा देखा जाता है कि जब कोई छोटे कद की लड़की वेस्टर्न ड्रेस पहनती है तो उसकी हाइट लंबी दिखती है जबकि अगर वही लड़की एथनिक वियर पहन ले तो हाइट कम दिखने लगती है। जिसके चलते एथनिक वियर के साथ छोटी हाइट की लड़कियां अक्सर हील्स पहनती हैं। इनको कैरी करना काफी मुश्किल होता है। इसे थोड़ी देर तो आराम से पहना जा सकता है, पर कुछ समय बाद ही ना सिर्फ एड़ियां बल्कि कमर भी दर्द करने लगती है।



ज्यादा हील्स पहनने से कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस तरह से सलवार सूट पहनने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहन कर कम कद वाली लड़कियों की हाइट भी लंबी दिखेगी। इससे आपको हील्स के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

Fashion Tips: this type of salwar suit wearing tips for look tall and slim
डार्क रंग - फोटो : iStock

हमेशा चुनें डार्क रंग का ड्रेस

अगर कोई कम कद की लड़की हल्के रंग के सूट पहलती है तो उस की हाइट और ज्यादा कम दिखने लगती है। ऐसे में कम हाइट वाली लड़कियों के लिए काला, नीला, मरून जैसे रंग काफी अच्छे रहते हैं।

Fashion Tips: this type of salwar suit wearing tips for look tall and slim
पहने फुल स्लीव - फोटो : istock

पहने फुल स्लीव

अगर कम हाइट वाली लड़की फुल या फिर चौथाई स्लीव के सूट पहनेगी तो इससे उसका कद लंबा लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips: this type of salwar suit wearing tips for look tall and slim
सलवार - फोटो : social media

नहीं पहने ढीले सूट

पटियाला जैसे ढीले कपड़े पहनकर कम हाइट वाली लड़कियों की हाइट और ज्यादा कम लगती है। पटियाला की बजाए आप चूड़ीदार, पेंसिल ट्राउजर या पेंट्स पहन सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips: this type of salwar suit wearing tips for look tall and slim
कपड़े का रखें ध्यान - फोटो : istock

फ्रैबिक का रखें ध्यान 

सूट का कपड़ा आपकी हाइट को ज्यादा और कम दिखाने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। छोटी हाइट की लड़कियों के लिए वेल्वेट, जॉर्जेट और शिफॉन के कपड़े ही बेस्ट होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed