फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : बॉस लेडी की तरह होना है तैयार तो सानिया मिर्जा के इन लुक्स पर डालें नजर

Tue, 17 Jan 2023 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Jan 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Fashion : Tennis Star Sania Mirza always gives boss lady vibe glamorous look
सानिया मिर्जा के बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram

Fashion : पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वालीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ना सिर्फ खेल के मैदान पर बल्कि ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी अलग जगह बनाई है। भले ही सानिया ने अब खेल जगत को अलविदा कह दिया है पर फैशन की दुनिया में उनका जलवा आज भी बरकरार है।



सानिया मिर्जा को अपने बॉस लेडी वाले लुक के लिए भी जाना जाता है। वो किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लगतीं।  सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। वैसे तो सानिया मिर्जा के हर लुक काबिले तारीफ होते हैं लेकिन उनके बॉस लेडी लुक सबसे अलग दिखते हैं। उनकी फोटोज को देखकर लोग उनके लुक्स से इंस्पायर भी होते हैं। आइए आपको भी सानिया मिर्जा के कुछ बेस्ट बॉस लेडी लुक से रूबरू कराते हैं।

Fashion : Tennis Star Sania Mirza always gives boss lady vibe glamorous look
ब्लैक ब्लैजर, टॉप और जींस में सानिया का अलग अंदाज - फोटो : instagram

ब्लैक ब्लैजर, टॉप और जींस में सानिया का अलग अंदाज

अगर आप भी सानिया मिर्जा की ही तरह बॉस लेडी वाला लुक कैरी करना चाहती हैं तो उनके इस लुक को फॉलो कर सकती है। इसे आप ऑफिस पहन कर जाएंगी तो बेहद हॉट लगेंगी। 

Fashion : Tennis Star Sania Mirza always gives boss lady vibe glamorous look
व्हाइट शर्ट-जींस सानिया दिखीं प्रोफेशनल - फोटो : instagram

व्हाइट शर्ट-जींस सानिया दिखीं प्रोफेशनल 

इस आउटफिट में सानिया मिर्जा काफी प्रोफेशनल लग रही हैं। ये लुक कैरी करना काफी आसान है क्योंकि हर किसी के पास व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस तो मिल ही जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion : Tennis Star Sania Mirza always gives boss lady vibe glamorous look
ब्लैक शर्ट स्टाइल की ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार - फोटो : instagram

ब्लैक शर्ट स्टाइल की ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार

सानिया मिर्जा का ये लुक काफी सिजलिंग दिख रहा है। इसे ऑफिस पार्टी के साथ-साथ नार्मल पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ब्लैक रंग के ही हील्स लुक को कंप्लीट करेंगें।

विज्ञापन
Fashion : Tennis Star Sania Mirza always gives boss lady vibe glamorous look
ब्लैक ड्रेस लगीं खूबसूरत - फोटो : instagram

ब्लैक ड्रेस लगीं खूबसूरत

ब्लैक रंग की ड्रेस हर किसी के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। सानिया भी इस ड्रेस मे काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed