फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion Tips : शादी के दिन पहनना है चश्मा तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 16 Jan 2023 06:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Wedding Fashion Tips : These spectacles for grooms are best for wedding day
शादी के दिन पहनना है चश्मा तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : istock

Wedding Fashion Tips :  सभी के लिए उनका वेडिंग डे काफी अहम होता है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई अपने वेडिंग लुक को बेस्ट बनाने के लिए लगातार बाजारों में चक्कर लगा रहा है। ट्रेंड के हिसाब से कपड़े पहन कर दूल्हा-दुल्हन शादी में स्टाइलिश लगना चाहते हैं। पर, आज के समय में सिर्फ ट्रेंडिंग कपड़ों से काम नहीं चलता। अब कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज़ का भी आपको स्टाइलिश दिखाने में काफी योगदान है।



अगर एक्सेसरीज़ की बात करें तो चश्मा आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाता है। जानने वाली बात ये है कि शादियों में चश्मा हमेशा अपने कपड़ों के हिसाब से ही पहनना चाहिए। ये आपको लुक को कंप्लीट करने में मददगार रहेगा। जो लोग आंखों की कम रोशनी की वजह से चश्मा पहनते हैं, और शादी के दिन कांटेक्ट लेंस लगाते हैं तो उनका चेहरा काफी अजीब लगता है।

ऐसे में आज हम आपको चश्मों के कुछ ऐसे डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक कंप्लीट होगा। इसके साथ ही शादी के दिन के लिए चश्मे से जुड़ी कुछ टिप्स भी हम आपको देंगे।  

Wedding Fashion Tips : These spectacles for grooms are best for wedding day
परफेक्ट फिट का रखें खास ध्यान - फोटो : istock

परफेक्ट फिट का रखें खास ध्यान 

अगर आप हमेशा चश्मा पहनते हैं तो ये टिप आपके लिए काफी जरूरी है। अपने वेडिंग डे के टाइम आप कभी नहीं चाहेंगे कि आप पूरे टाइम चश्मा ही ठीक करते रहें। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि शादी के दिन जो चश्मा आप लगाने जा रहे हैं वो एक दम फिट हो। इसे बार-बार एडजस्ट ना करना पड़े। 

Wedding Fashion Tips : These spectacles for grooms are best for wedding day
रन वे लुक लगता है शानदार - फोटो : instagram

रन वे लुक लगता है शानदार

शादी में शार्प दिखने के लिए आप हल्का मोटा, ब्लैक और समकोण आकार का चश्मा ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के चश्मे कई लोगों की पसंद होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion Tips : These spectacles for grooms are best for wedding day
रेट्रो लुक में होगी तारीफ - फोटो : istock

रेट्रो लुक में होगी तारीफ 

70 वीं या 80 वीं सदी में कुछ अलग अंदाज के चश्मे पहने जाते थे। अगर इस तरह के चश्मे को आप अपने वेडिंग डे पर पहनते हैं तो ये आपको रेट्रो लुक देगा। 

विज्ञापन
Wedding Fashion Tips : These spectacles for grooms are best for wedding day
कंटेम्पररी लुक - फोटो : istock

कंटेम्पररी लुक

कंटेम्पररी लुक के लिए आप राउंड फ्रेम को चुन सकते हैं। अगर आप नॉन मिनिमल आई ग्लास फ्रेम को अपने वेडिंग डे के लिए चुनते हैं तो इसमे सिल्वर, ब्लू या रोज गोल्ड में कलर बेस्ट रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed