Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
disha patani in pretty pastel green anarkali suit for ek villain returns promotion
{"_id":"62e0f3b8b2db2f0dac0c995c","slug":"disha-patani-in-pretty-pastel-green-anarkali-suit-for-ek-villain-returns-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: दिशा पाटनी को कुर्ते में देख फैंस हो गए क्रेजी, एथिनिक लुक में भी लगीं ग्लैमरस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Disha Patani: दिशा पाटनी को कुर्ते में देख फैंस हो गए क्रेजी, एथिनिक लुक में भी लगीं ग्लैमरस
दिशा पाटनी इन दिनों अपने कपड़ों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। डीप नेकलाइन और बेहद शार्ट ड्रेसेज की वजह से हर किसी की निगाहें दिशा पाटनी पर ही रहती हैं। दिशा इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं इस फिल्म के लिए दिशा ग्लैमरस कपड़ों का ट्रेंड सेट करते दिख रही हैं।
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
हर बार वो प्रमोशनल इवेंट में कुछ ऐसा पहन लेती हैं। जिसकी वजह से दिशा ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन इस बार दिशा का ऐसा लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद हर लड़की इस लुक को रिक्रिएट करना चाहेगी। दरअसल. एक इवेंट में पहुंची दिशा का देसी लुक सामने आया है। जिसमे वो अनारकली कुर्ते में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, दिशा अक्सर ही शार्ट ड्रेसेज में अपनी स्लिम बॉडी को फ्लांट करते दिखती हैं। हालांकि देसी लुक में भी उनका ग्लैमर जरा भी कम नही है। लेकिन उनका ये एथिनिक लुक फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। अगर आप सोच रही हैं कि अनारकली कुर्ते का ट्रेंड खत्म हो चुका है। तो दिशा के इस लुक को जरूर देखें। जिसमे वो मिंट ग्रीन कलर के अनारकली कुर्ते में रेडी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
दिशा ने पेस्टल ग्रीन कलर के अनारकली कुर्ते को चुना है। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन और नूडल स्ट्राईप इसे ग्लैमरस और बोल्ड बना रही है। वहीं इस कुर्ते के साथ दिशा ने मैचिंग के पैंट को पेयर किया है। जिसकी हेमलाइन पर जरी का बॉर्डर बना है। वहीं कुर्ते के हेमलाइन पर भी गोल्डन जरी का बॉर्डर बना है। इसके साथ ही मैचिंग दुपट्टे की हेमलाइन भी इसी गोल्डन बॉर्डर से बनी है। दिशा का ये थ्री पीस डे टाइम फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
वहीं दिशा पाटनी ने अपने इस देसी लुक को जरी वाली मोजरी और चूड़ियों के साथ मैच किया है। जबकि कानों में झुमके और रिंग परफेक्ट लुक दे रहे हैं। बात करें मेकअप की तो दिशा ने ग्लॉसी मेकअप को चुना है। जिसमे पिंक शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ ही बेस शामिल है। वहीं बालों को साइड पार्टीशन में वेवी कर्ली रखा गया है। दिशा का ये लुक बिल्कुल फेस्टिव रेडी दिख रहा है। जिसे देख लड़कियां जरूर इंस्पायर हो सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।