फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: मोतियों की एक्सेसरीज से मिलेगा रॉयल लुक, इस तरह से करें कैरी

Wed, 27 Jul 2022 12:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 27 Jul 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Pearl Accessories Ideas For Royal Look From Necklace To Hair Clip See Photos
नोरा फतेही - फोटो : instagram

पर्ल एक्सेसरीज का फैशन एवरग्रीन होता है। आप जब चाहे इसे पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। लेकिन केवल नेकलेस ही नहीं पर्ल की हर एक्सेसरीज खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं पर्ल की एंब्रायडरी वर्क वाले आउटफिट तो रॉयल लुक देते हैं। तो इस फेस्टिव सीजन अगर आप लुक को थोड़ा सा रॉयल टच देना चाहती हैं तो पर्ल के इन एक्सेसरीज को जरूर ट्राई करें। 

Pearl Accessories Ideas For Royal Look From Necklace To Hair Clip See Photos
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta

पर्ल का क्रेज कुछ ऐसा है कि दीपिका पादुकोण ने भारी भरकम पर्ल के स्टेटमेंट नेकलेस से कांस फिल्म फेस्टिवल में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जो उनके लुक को बिल्कुल ही अलग और क्लासी बना रहा था। दीपिका पादुकोण ने स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट डिजाइन के ब्लाउज के साथ गले में चोकर डिजाइन का हैवी मोतियों का नेकलेस पहना था। यहीं नहीं इस नेकलेस को पहनकर सोनम कपूर ने भी फोटोशूट करवाया है।

Pearl Accessories Ideas For Royal Look From Necklace To Hair Clip See Photos
pearl earings suportar - फोटो : instagram

वहीं अगर आप चाहे तो पर्ल ईयररिंग्स से रॉयल लुक पा सकती हैं। यहीं नहीं लुक को अगर आप ट्रेडिशनल टच के साथ ही खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो पर्ल से बने ईयररिंग्स सपोर्ट चेन को ट्राई करें। ये बेहद खूबसूरत लगेंगे और त्योहारों के सीजन में आपको भीड़ से अलग लुक देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl Accessories Ideas For Royal Look From Necklace To Hair Clip See Photos
Pearl - फोटो : iStock

पर्ल एक्सेसरीज के साथ ही पर्ल के हेयरबैंड और क्लिप्स भी काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप अपने ब्राइडल लुक में कुछ नया ऐड करना चाहती हैं। पर्ल के हेयर क्लिप्स को बालों में लगाएं। जूड़े के साथ ही हाफ ओपन हेयरस्टाइल पर लगे ये क्लिप्स काफी खूबसूरत लगते हैं। 

विज्ञापन
Pearl Accessories Ideas For Royal Look From Necklace To Hair Clip See Photos
pearl - फोटो : instagram

मोतियों के वर्क वाले आउटफिट से भी बिल्कुल अलग लुक मिलता है। आप चाहे तो गाउन से लेकर एथिनिक वियर साड़ी या लहंगे में पर्ल वर्क को ट्राई कर सकती हैं। पेस्टल शेड के पिंक, ब्लू, ऑफ व्हाइट शेड के आउटफिट में पर्ल की एंब्रायडरी बेहद शानदार लुक देती है। अगर आप हटके लुक चाहती हैं तो सिंपल सी पेस्टल शेड की साड़ी के साथ पर्ल डिजाइन के ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed