15 फरवरी को दीया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी करने वाली हैं। शादी की खबर सुनने के बाद से ही फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं उनके प्री वेडिंग पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में दीया सफेद रंग के क्रोचेट लैस वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा के एथिनिक कलेक्शन भी शानदार होते हैं। अक्सर इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली दीया जब भी साड़ी या लहंगे में स्पॉट होती हैं। तो उनका लुक देखने लायक होता है। आगे की स्लाइड में देखिए दीया मिर्जा के खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन, जिन पर लड़कियों का दिल आ जाएगा।
दूसरी बार शादी कर रहीं दीया मिर्जा के पास है खूबसूरत एथिनिक कलेक्शन, तस्वीरें देख आ जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन