सर्दियों के आते ही बालों की समस्या भी शुरू हो जाती है। बालों की गुणवत्ता खराब होती है। बालों में रूसी होना तो बहुत आम बात है। अधिकतर महिलाओं को यही चिंता सताती रहती है। बहुत जरूरी है कि बालों को यदि स्वस्थ और चमकदार रखना है तो उनमें रूसी न हो। रूसी होने पर तो महीलाएं बाल खुले भी नहीं रख पाती हैं। रूसी की समस्या को आसान सी घरेलू चीजों से मिटाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का उपयोग करके रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
2 of 6
नीम दूर करेगा डेंड्रफ
- फोटो : iStock
नीम
नीम एक गुणकारी पेड़ है, जिसकी पत्तियां विभिन्न शारीरिक परेशानियों के निवारण के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। डैंड्रफ दूर करने के घरेलू उपाय की बात करें तो नीम लाभकारी हो सकता है। नीम की 15-20 पत्तियों को एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें। अब उन पत्तियों का पेस्ट बना लें। पेस्ट ठंडा होने पर स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें। पेस्ट को नहाने से पहले लगाएं।
3 of 6
नींबू का उपयोग करके मिटाएं रूसी
- फोटो : amar ujala
नींबू
नींबू में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ के लिए प्रभावकारी हो सकता है। इसका उपयोग करना भी बेहद आसान होता है। नींबू के रस को नारियल के तेल के साथ मिला लें। मिश्रण को नहाने से पहले अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को हर्बल शैंपू से धो लें।
4 of 6
दही बालों के लिए वरदान है
- फोटो : सोशल मीडिया
दही
दही में लैक्टोबैसिलस पैरासेस बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया रूसी की समस्या से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। सबसे पहले तो बालों को शैंपू से धो लें। अब दही को स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब फिर शैंपू से अपने बालों को धो लें।
5 of 6
गीले बालों में लगाएं बेकिंग सोडा
- फोटो : social media
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे से भी बालों का डेंड्रफ मिटाया जा सकता है। बालों को गीला कर लें। अब बेकिंग सोडे को अच्छी तरह स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 1-2 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। बेकिंग सोडे को शैंपू में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका हफ्ते में एक से दो बार उपयोग किया जा सकता है।