फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में भी मेकअप टिकेगा लंबे समय तक मिलेगा ग्लैमरस लुक

Wed, 01 Jul 2020 08:21 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 01 Jul 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
With these simple tips makeup last for a long time even in monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसून के दिनों में मेकअप खराब हो जाने का डर सबसे ज्यादा रहता है। मानसून के मौसम में कभी गर्मी की वजह से पसीना तो कभी बारिश, ऐसे में मेकअप का लंबे समय तक टिकना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मानसून के मौसम में भी कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स के साथ आप भी पा सकती हैं ग्लैमरस लुक और मेकअप भी टिकेगा लंबे समय तक..

With these simple tips makeup last for a long time even in monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मानसून के मौसम में वाटर प्रूफ मेकअप का ही यूज करें। लेकन इसके साथ कई और तरीके हैं, जिसकी मदद से आप अपने मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं। इस मौसम में उमस के कारण स्किन ऑयली हो जाती है, और पसीने से मेकअप जल्दी निकल जाता है। इसलिए मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें, उसके बाद आइस क्यूब से चेहरे पर कुछ देर तक मसाज किजिए। जिससे मेकअप करने के बाद पसीना नहीं आएगा। और मेकअप लंबे समय तक टिकेगा।

With these simple tips makeup last for a long time even in monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्किन की क्लीनिंग टोनिंग और मॉश्चराइजिंग करने के बाद प्राइमर लगाएं। क्रिम बेस्ड प्राइमर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। फाउंडेशन को बहुत ही हल्का लगाएं। बारिश के मौसम में लाइट मेकअप करना ही सही रहता है। वाटर प्रूफ बेस या प्राइमर ही यूज करें तो ज्यादा बेहतर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
With these simple tips makeup last for a long time even in monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मानसून के दिनों में हो सके तो आंखों का मेकअप बहुत ही हल्का करना चाहिए। आंखों का मेकअप करने के लिए बिल्कुल हल्का सा लाइनर लगाएं अगर आईशैडो लगाना चाहती है तो पेस्टल या हल्के भूरे रंग के आईशैडो का यूज करें। इसके बाद वाटर प्रूफ मस्कारा लगाएं अगर हो सके तो ट्रांसपेरेंट मस्कारे का इस्तेमाल करें। ट्रांसपेरेंट मस्कारे के दो कोट लगा सकती हैं। इससे आपकी पलकों को सही शेप मिलेगा।

विज्ञापन
With these simple tips makeup last for a long time even in monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मानसून के मौसम में आइब्रो पेंसिल का यूज नहीं करना चाहिेए। आईब्रो को हाथ की अंगुलियों की मदद से या आईब्रो ब्रश से शेप दें। बारिश और पसीने से काजल के फैलने का डर रहता है, इसलिए काजल न लगाएं तो ही सही रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed