फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से मिल जाएगा छुटकारा अगर रूटीन में शामिल करेंगी ये तेल

Thu, 27 Jan 2022 12:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 Jan 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
winter skin care with some basic oil
विंटर - फोटो : instagram/saraalikhan95

सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान त्वचा होना आम बात है। ड्राई स्किन वाले जहां इससे बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं तो वहीं ऑयली स्किन पर भी सर्दियों का असर दिखता है। जिसका नतीजा होता है हाथों और पैरों में रूखापन। ये रूखापन देखने में जितना खराब लगता है। वहीं स्किन को भी इससे नुकसान होता है। क्योंकि त्वचा रूखी होने के साथ ही फटना शुरू कर देती है। ऐसे में दर्द होता है। त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो केवल बाजार के केमिकल वाले बॉ़डी लोशन को इस्तेमाल करने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि ये त्वचा के अंदर तक नहीं समाते। इसके लिए साधारण से तेल की मालिश ही असरदार होती है। तो चलिए जानें वौ कौन से तेल हैं जिन्हें रूखी त्वचा पर लगाने से फायदा पहुंचता है। 

winter skin care with some basic oil
नारियल तेल
नारियल का तेल

बचपन में मां अक्सर ही नारियल के तेल को पिघलाकर लगाती थी। तो बस मां के इस नुस्खे को हमेशा याद रखिए। नारियल का तेल सर्दियों के मौसम में त्वचा पर गजब का असर दिखाता है। इससे रूखी त्वचा से जल्दी ही छुटकारा मिल जाता है। नतीजा त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाती है। अगर त्वचा में रूखेपन के साथ खुश्की भी रहती है तो रोजाना नहाने के बाद हल्के गुनगने तेल से त्वचा की मालिश करें। ये तेल त्वचा पर जादू की तरह असर करता है। 

winter skin care with some basic oil
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एवोकॉडो का तेल

अगर आप की त्वचा सर्दियों में जरूरत से ज्यादा रूखी होकर फटने लगती है। तो एवोकॉडो का तेल असरदार हो सकता है। इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होते हैं। जो खुजली और खुश्क त्वचा को राहत पहुंचाते है। आप चाहे तो इस तेल को हाथ-पैरों के साथ ही चेहरे पर भी लगा सकते हैं। एवोकॉडो के तेल में एंटी एजिंग गुण भी होते हैं। जो त्वचा पर फाइन लाइंस को आने से रोकेने मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter skin care with some basic oil
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay
जैतून का तेल

जैतून का तेल जहां डायटिंग करने वालों के लिए वरदान होता है तो वहीं दूसरी तरफ त्वचा पर भी ये फायदा पहुंचाता है। जैतून के तेल में कैलीरी जरा भी नहीं होती है जबकि ये तेल एनर्जी से भरपूर होता है। अगर इस तेल को रोजाना चेहरे और हाथों-पैरों में लगाया जाता है तो त्वचा को सॉफ्ट ग्लो मिल जाएगा। 

विज्ञापन
winter skin care with some basic oil
face - फोटो : istock

सर्दियों के मौसम में ये सारे तेल आपकी त्वचा को अंदर से हाइ़ड्रेट रखने में मदद करेंगे। वहीं इनको लगाने से असमय पडने वाली झुर्रियों से भी बचा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed