फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dandruff: सर्दियों में बढ़ने लगी है बालों में रूसी, काम आएंगे ये चार टिप्स

Sat, 22 Jan 2022 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Jan 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Dandruff Remedies For natural hair Treatment at home
डैंड्रफ से छुटकारे के घरेलू नुस्खे - फोटो : pixabay

सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी आपकी स्किन और बालों में होती है। सर्दी का मौसम आते ही बालों में रूसी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से सिर में खुजली होती है। जब आप सिर में खुजली करते हैं तो बालों का डैंड्रफ कपड़ों पर गिरता है। इस तरह से आपके बाल तो खराब होते ही हैं, साथ ही डैंड्रफ से कई तरह की अन्य परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, सर्दियों में केवल आपकी त्वचा ही नहीं स्कैल्प भी ड्राई हो जाता है। जिससे रूसी की समस्या बढ़ जाती है। वहीं बाल कमजोर होने लगते हैं। इसकी वजह से हेयर फाॅल भी बढ़ जाता है। बालों में डैंड्रफ होने का एक कारण शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी भी होना है। अगर सर्दी में डैंड्रफ से आप भी परेशान हैं तो घरेलू नुस्खों से आसानी से रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं डैंड्रफ फ्री बालों के लिए आसान घरेलू उपाय। 

Dandruff Remedies For natural hair Treatment at home
एलोवेरा - फोटो : iStock

डैंड्रफ से छुटकारे के घरेलू उपाय

एलोवेरा 


बालों के लिए एलोवेरा बेहद उपयोगी होता है। आप अपने बालों में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा के रस को अपने स्कैल्प पर लगा कर कुछ देर छोड़ दें। बाद में हेयर वॉश कर लें। 

Dandruff Remedies For natural hair Treatment at home
नारियल तेल - फोटो : istock

नारियल का तेल 

नारियल का तेल बालों को पोषण देता है। नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर पाउडर मिलाकर एक महीने तक लगाएं। इस से रूसी की समस्या खत्म होती है। साथ ही बाल मजबूत होते हैं और असमय सफेद भी नहीं होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dandruff Remedies For natural hair Treatment at home
दही - फोटो : iStock

दही

रूसी से छुटकारा पाने के पुराने और कारगर उपायों में से एक है दही का इस्तेमाल। दही स्कैल्प पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। बाद में बालों को धो लें। 

विज्ञापन
Dandruff Remedies For natural hair Treatment at home
नीम - फोटो : iStock

नीम का तेल 

नीम में विटामिन ई पाया जाता है। नीम शरीर की हर तरह की समस्या के लिए फायदेमंद है। नीम के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। ये प्रक्रिया दोहराने से दो हफ्ते में डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी।  आप जैतून के तेल में बारीक पिसी नीम को मिलाकर भी बालों की जड़ों में लगाएं और घंटे भर बाद बाल धो लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed