फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care: सर्दियों में साबुन की जगह चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें, त्वचा रहेगी खिली-खिली

Wed, 27 Nov 2024 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Nov 2024 09:44 AM IST
सार

सर्दियों में त्वचा को रूखेपन और खिंचाव से बचाने के लिए साबुन की जगह ऐसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग करना फायदेमंद होता है, जो नमी बनाए रखें और त्वचा को पोषण दें।

विज्ञापन
Winter Skin Care how to clean face without soap in winter
सर्दियों में साबुन की जगह चेहरे पर इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Adobe stock

Winter Skin Care: सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर लोगों की त्वचा पर पड़ना शुरू हो गया है। अभी से हर कोई त्वचा के रूखेपन की समस्या से परेशान होने लगा है। हाथ-पैर को तो कपड़ों से कवर करके ठंडी हवाओं से बचाकर रखा जा सकता है, लेकिन दिक्कत होती है चेहरे पर।



सर्द हवाओं की वजह से चेहरा डल होने लगता है, जो कि देखने में भी अजीब लगता है। ऐसे में यदि चेहरे की नाजुक त्वचा पर साबुन का इस्तेमाल किया जाए तो ये ज्यादा ही नुकसानदायक होगा। इसी वजह से आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप सर्दी के मौसम में अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इन प्राकृतिक चीजों की वजह से आपका चेहरा साबुन में पाए जाने वाले केमिकल्स से बचा रहेगा।  

Winter Skin Care how to clean face without soap in winter
दूध और शहद का मिश्रण - फोटो : Adobe stock

दूध और शहद का मिश्रण

सर्दी के मौसम में त्वचा काफी रूखी और डल हो जाती है। ऐसे में आप एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये दोनों ही चीजें त्वचा में नमी पहुंचाने का काम करती हैं।

Winter Skin Care how to clean face without soap in winter
बेसन और दही - फोटो : Adobe stock

बेसन और दही

बेसन और दही तो हर रसोई में मिल ही जता है। ऐसे में 1-2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। बेसन और दही का पेस्ट त्वचा की नमी बरकरार रखने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care how to clean face without soap in winter
ओट्स और दूध - फोटो : Freepik.com

ओट्स और दूध

यदि आपके पास ओट्स रखा है तो उसे पीसकर उसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करते हुए मुलायम बनाता है। इसके इस्तेमाल से भी त्वचा निखर जाती है। 

विज्ञापन
Winter Skin Care how to clean face without soap in winter
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed