फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toner For Skin: चेहरे पर कैसे करें टोनर का इस्तेमाल ? जानें इसके फायदे और नुकसान

Tue, 26 Nov 2024 03:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करना स्किन केयर रूटीन का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह त्वचा को साफ, ताजा और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
how to use Toner For face in hindi benefits and side effect of face toner
चेहरे पर कैसे करें टोनर का इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock

Toner For Skin: चेहरे की त्वचा को दमकाने के लिए आजकल लोग बाजार में मिलने वाले तमाम रेडीमेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के साथ-साथ ज्यादातर लोग सीटीएम रूटीन फॉलो करना पसंद करते हैं। सीटीएम रूटीन हर किसी को फॉलो करना चाहिए। इसमें पहले क्लींजिंग, टोनिंग, और फिर मॉइस्चराइजिंग की जाती है। 



सीटीएम रूटीन में त्वचा की टोनिंग के लिए ही टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको टोनर इस्तेमाल करने के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। इस बारे में हर किसी को जरूर पता होना चाहिए। ताकि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। 

how to use Toner For face in hindi benefits and side effect of face toner
ऐसे करें टोनर का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

ऐसे करें टोनर का इस्तेमाल

टोनर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले  अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश या क्लींजर से धो लें। इससे धूल, गंदगी और मेकअप के अवशेष हट जाएंगे। इसके बाद कॉटन पैड लें और उसमें थोड़ा-सा टोनर डालें।

how to use Toner For face in hindi benefits and side effect of face toner
ऐसे करें टोनर का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

अब इसे हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़ दें। आप चाहें तो टोनर को स्प्रे बोतल में भी रख सकते हैं। इसे सीधा स्प्रे किया जा सकता है। टोनर लगाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use Toner For face in hindi benefits and side effect of face toner
इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप टोनर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसे अपनी स्किन के हिसाब से ही इसे खरीदें। ऑयली स्किन के लिए एस्ट्रिंजेंट टोनर और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग टोनर बेहतर होते हैं। नेचुरल या हर्बल टोनर (जैसे गुलाब जल) का उपयोग करें, क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल कम होते हैं। 

विज्ञापन
how to use Toner For face in hindi benefits and side effect of face toner
ये हैं फायदे - फोटो : Adobe stock

ये हैं फायदे

टोनर के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे जान लें। ये त्वचा के पोर्स को डीप क्लीन करता है और इसकी अतिरिक्त तेल व गंदगी हटाता है। यदि आप टोनर का इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगे तो इससे स्किन का पीएच संतुलित रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed