सफेद बाल होना आजकल आम समस्या है। कम उम्र के लड़के और लड़कियां भी सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए केमिकल वाले हेयर कलर का प्रयोग करने लगते हैं। जिसका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों पर बुरा असर पड़ता है। जिससे बालों का कमजोर होना, रूखा होना शुरू हो जाता है। बालों को किसी भी तरह से डैमेज से बचाकर काला करना है तो घर के इन असरदार घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में फर्क समझ में आने लगेगा।
Hair Care Tips: सफेद बालों पर केमिकल वाले कलर का प्रयोग नहीं करना तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, दिखने लगेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अखरोट के तेल का इस्तेमाल सिर के बालो को काला करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए दही, शहद और एवाकॉडो को मिलाकर हेयर पैक तैयार कर लें। फिर इस पैक में अखरोट के तेल की कुछ बूंदे मिला लें। सात से आठ बूंदों को हेयर पैक में मिलाने के बाद बालों में लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद बालों को धो लें। कुछ हफ्तों के प्रयोग के बाद ही इस उपाय का असर दिखने लगेगा।
बालों की समस्याओं को खत्म करने के लिए अखरोट के साथ ही इसके छिलके भी असर करते हैं। अखरोट के छिलके में भी पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन होते हैं। जो बालों को फायदा पहुंचाते हैं। ये बालों को मजबूत करने का काम करते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें बालों के लिए अखरोट के छिलके से बना टॉनिक।
अगर कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं तो इन सारे उपायों से असर दिखने लगता है और बाल काले हो जाते हैं। अखरोट के हेयर टॉनिक को बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इस गर्म पानी में दस से पंद्रह अखरोट के छिलके डाल दें। धीमी आंच पर इस छिलके को पानी में पकने दे। जब गिलास का पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को छानकर किसी स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। साथ में इस पानी में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कूछ बूंदे मिला लें।
बालों को धोने से पहले अखरोट के पानी को बालों में स्प्रे करें। फिर उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें। अब बालों को ऐसे ही पूरी रात के लिए या फिर एक घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे बाद किसी भी शैंपू से बालों को धो लें। लगातार कई हफ्तों तक प्रयोग करने से अखरोट के बने इस टॉनिक का असर होता है और बाल काले होने शुरू हो जाते हैं।
यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के बालों पर प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।