फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanning Problem: धूप से बाजुएं दिखने लगी हैं दो रंग की, तो टैनिंग दूर करने के लिए ये उपाय आएंगे काम

Mon, 23 May 2022 11:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
hands tanning remove with homemade pack
tanning - फोटो : istock

गर्मी और धूप में निकलने से चेहरे बल्कि हाथों पैरों की त्वचा पर भी असर दिखने लगता है। टैनिंग की वजह से हाथ पैर की रंगत फीकी पड़ जाती है। यहां तक कि जितने एरिया पर धूप पड़ती वो जगह काली हो जाती है। ऐसे में दो रंग की बाजुएं देखने में खऱाब लगती हैं। क्योंकि कई बार चेहरे को तो हम अच्छी तरह से बचा ले जाते हैं लेकिन हाथों पर धूप का गहरा असर पड़ता है। हाथों पैरों की टैनिंग को खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो उपाय।

hands tanning remove with homemade pack
Lemon - फोटो : Istock
नींबू

नींबू का रस त्वचा को निखारने के काम आता है। हाथों पैरों पर अगर टैनिंग हो गई है तो नींबू के रस को लेकर इसमे पानी मिला लें। फिर इस नींबू और पानी के मिश्रण में अपने टैन हाथों को भिगोएं। करीब 15 मिनट बाद हाथों को निकालकर धो लें। फिर मॉइश्चराइजर के त्वचा को नमी दें। रोजाना इस नुस्खे को आजमाने से कुछ दिनों में त्वचा की रंगत पर असर दिखने लगेगा। 

hands tanning remove with homemade pack
टमाटर - फोटो : Pixabay
टमाटर

टमाटर लगाने से टैनिंग और त्वचा में हो रही जलन को कम किया जा सकता है। टैनिंग वाली जगह पर टमाटर के गूदे के साथ बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से रंगत में असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hands tanning remove with homemade pack
दही - फोटो : iStock
दही
दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को प्रभावी हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद उस जगह को धो लें। दही सन टैन और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं पर काफी तेजी से असर दिखाता है। साथ ही ये डेड स्किन को निकालने का काम करता है। इसलिए दही और शहद का कांबिनेशन तेजी से असर दिखाता है टैनिंग पर।
विज्ञापन
hands tanning remove with homemade pack
turmeric - फोटो : iStock
चंदन और हल्दी
चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसलिए दो चम्मच चंदन के साथ हल्दी आधा चम्मच मिलाक गुलाबजल की मदद से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हाथों के टैनिंग वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। ये पैक टैनिंग वाले हिस्से पर असर दिखाएगा। बस इसे सप्ताह में दो से तीन बार आजमाएं। 

यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के त्वचा पर प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed