फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के ओपन पोर्स दिखते हैं गड्ढे जैसे तो ट्राई करें ये फैस पैक, दिखने लगेगा अंतर

Tue, 01 Feb 2022 03:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 01 Feb 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
try homemade face pack to minimize open pores
open pores - फोटो : pixabay

त्वचा पर छोटे-छोटे रोमछिद्र होते हैं। जो त्वचा का नेचुरल ऑयल और पसीना बाहर निकलने में मदद करते हैं। लेकिन जब ये बारीक पोर्स बड़े और गड्ढे जैसे नजर आने लगते हैं तो चेहरे की सुंदरता खऱाब हो जाती है। ये पोर्स काफी ज्यादी मात्रा में खुल जाते हैं। जिससे एक्ने और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। ऑयली स्किन वाले ओपन पोर्स की समस्या के कुछ ज्यादा ही परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें चेहरे पर ये चार तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ओपन पोर्स को छोटा करने में मदद मिलती है।

try homemade face pack to minimize open pores
turmeric - फोटो : iStock
हल्दी और गुलाब जल

हल्दी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ये त्वचा पर एंटी बैक्टीरियल की तरह से काम करती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच हल्दी और एक चम्मच गुलाब जल डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे अच्छी तरीके से पानी से साफ कर लें। इस फेसपैक को अच्छी तरीके से सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। 

try homemade face pack to minimize open pores
multani mitti
मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक

त्वचा की रंगत में सुधार करने के साथ ही त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदा करती है। इसका फेसपैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में मिलाकर फेसपैक बनाकर तैयार कर लें। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इस फेसपैक के इस्तेमाल से ओपन पोर्स से छुटकारा मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
try homemade face pack to minimize open pores
banana - फोटो : Pixabay

केले के छिलके से बने फेसपैक से जल्दी ही ओपन पोर्स से छुटकारा मिल जाता है। केले के छिलके से स्किन टाइट होती है। केले के छिलके को पारीक पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से धो लें। सप्ताह में दो दिन इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
try homemade face pack to minimize open pores
honey - फोटो : istock

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आप चाहें तो नींबू और शहद की मदद ले सकते हैं। नींबू त्वचा को साफ करने के साथ ही एक्ने से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नींबू के रस को एक कटोरी में निकालकर उसमे शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed