फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Wedding Tips: नई-नवेली दुल्हन को यूं करनी चाहिए त्वचा की देखभाल

Fri, 28 Jan 2022 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
post wedding tips skin care routine for glowing skin
bride - फोटो : instagram

शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती हैं। जिसकी तैयारी वो कई महीने पहले से ही शुरू कर देती हैं। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे कि ब्रेकआउट्स की परेशानी ना हो। वहीं त्वचा भी ग्लो करती हुई नजर आए। वहीं शादी के बाद भी जरूरी है कि त्वचा का पूरा ख्याल रखें। जिससे कि नई नवेली दुल्हन का ग्लो चेहरे पर नजर आता रहे। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

post wedding tips skin care routine for glowing skin
bride - फोटो : instagram

शादी के मौके पर कई सारे रस्मों के बीच तैयार होने की वजह से ढेर सारे मेकअप को लगाना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि शादी के बाद कुछ दिन मेकअप को त्वचा से दूर रखें। वहीं नई नवेली दुल्हन के रूप में मेकअप भी लाइट ही रखें। 

post wedding tips skin care routine for glowing skin
bride - फोटो : instagram

शादी की तैयारियों और जश्न के बीच नींद जरूर पूरी नहीं होती। ऐसे में शादी के बाद सबसे जरूरी है कि नींद पूरी करें। त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने के लिए जरूरी है कि भरपूर नींद ली जाए। इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती हैं। वहीं आंखों के नीचे काले घेरे नहीं नजर आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
post wedding tips skin care routine for glowing skin
bride - फोटो : instagram

नई नवेली दुल्हन को भी हर मौसम में सनस्क्रीन की जरूरत होती है। त्वचा पर ग्लो बना रहे। फिर चाहे आप घर में रहें या फिर बाहर जा रहीं हों। हर बार सनस्क्रीन की अच्छी खासी परत चेहरे पर लगाकर रखनी जरूरी है। 

विज्ञापन
post wedding tips skin care routine for glowing skin
bride - फोटो : instagram

सही डाइट भी बेहद जरूरी है। क्योकि शादी वाले घर में तेल मसाले वाली चीजें ज्यादा बनती हैं। ऐसे में उन्हें खाकर चेहरे पर मुंहासे वगैरह निकलने का डर होता है। त्वचा में नेचुरल ग्लो चाहिए तो डाइट का पूरा ख्याल रखें। अपने आहार में कई तरीके के फलों को शामिल करें। जिससे त्वचा में ग्लो बना रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed