Summer Makeup Tips: एक बार सोच के देखिए कि आप किसी कार्यक्रम के लिए अच्छी तरह से तैयार हों और पसीने में बहकर आपका मेकअप खराब हो जाए। इससे आपका पूरा लुक भी बिगड़ सकता है। अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें लड़कियां काफी अच्छे से तैयार होती हैं। शादी से पहले कई ऐसी रस्मे भी होती हैं, जिनमें लड़कियां और महिलाएं अच्छी तरह से मेकअप करके तैयार होती हैं।
सर्दियों में तो हैवी मेकअप चल जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों में अगर सही तरह से मेकअप न किया जाए तो पसीना आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना है, ताकि आपका लुक खराब न हो। इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में ही मेकअप करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
2 of 6
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका
- फोटो : iStock
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार
गर्मियों में मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा तो तैयार करें। इसके लिए एक दम ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे लंबे समय तक पसीना नहीं आएगा और आपका लुक परफेक्ट दिखेगा। चाहें तो मेकअप से पहले आइस क्यूब मसाज करें। ये भी चेहरे पर पसीना आने से रोकता है।
3 of 6
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका
- फोटो : iStock
बेस है जरूरी
इस मौसम में बिना बेस के मेकअप न करें। कोशिश करें कि गर्मियों में ज्यादा हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या वॉटर बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको फ्लोलेस कवरेज देने का काम भी करता है।
4 of 6
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका
- फोटो : iStock
पाउडर है जरूरी
आपके चेहरे के जिन-जिन हिस्सों में पसीना काफी आता है, उनपर पाउडर जरूर लगाएं। पाउडर चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने का काम भी करता है। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा शाइन नहीं करेगा, और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
5 of 6
गर्मियों में मेकअप करने का सही तरीका
- फोटो : iStock
वाटरप्रूफ मेकअप है जरूरी
ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में जिस भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, वो वॉटरप्रूफ हो। वॉटरप्रूफ मेकअप पसीने में बहता नहीं है। ऐसे में वॉटरप्रूफ मेकअप इस्तेमाल करने के बाद इसे सेटिंग स्प्रे से सेट जरूर करें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।