फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल, जानें इसका तरीका

Wed, 12 Jun 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 09:16 AM IST
सार

अगर आप चाहते हैं, कि आपके बाल लंबे, घने और मजबूत बने रहें तो स्कैल्प की देखभाल सही से करना बेहद जरूरी है 

विज्ञापन
Hair Care Tips diy treatments to keep scalp healthy in hindi
बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल - फोटो : istock

आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल में बालों को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने खान-पान के साथ-साथ कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है, कि हम बालों का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन स्कैल्प का ख्याल भी हमारे दिमाग में नहीं आता। अगर स्कैल्प सा ध्यान सही तरह से ना रखा जाए तो बाल अपने आप ही कमजोर होने लगते हैं। इसके साथ ही बाल एक समय के बाद झड़ने भी लगते हैं।



ऐसे में बालों के साथ-साथ बालों की सतह यानी कि स्कैल्प का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए वैसे तो पार्लर में तमाम तरह के हेयर केयर ट्रीटमेंट आते हैं, जिससे आप अपनी स्कैल्प की केयर कर सकते हैं। अगर आपको रेडीमेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं है, तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इन चीजों में सभी ऐसी चीजें ही शामिल हैं, जो हर किसी के घर में मौजूद रहती हैं। 

Hair Care Tips diy treatments to keep scalp healthy in hindi
बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल - फोटो : istock

नारियल तेल

अगर आप नारियल तेल का इस्तेमाल अपनी स्कैल्प को सही करने के लिए करेंगे, तो इससे आपको काफी राहत मिलेगी। ये रूसी को भी खत्म करता है, ऐसे में आपकी स्कैल्प साफ रहेगी। रूसी से बाल भी कमजोर होने लगते हैं। 

Hair Care Tips diy treatments to keep scalp healthy in hindi
बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल

टी ट्री ऑयल

ऑलिव ऑयल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर आप इससे अपनी स्कैल्प की मालिश कर सकते हैं। मालिश करने के 15 मिनट बाद ही आप अपने बालों को धो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips diy treatments to keep scalp healthy in hindi
बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल - फोटो : Pixabay

एलोवेरा मास्क

स्कैल्प को नमी प्रदान करने के लिए आप एलोवेरा मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल को मिलाना है। अब इस मास्क को आप स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे आपके बाल भी मजबूत बनेंगे। 

विज्ञापन
Hair Care Tips diy treatments to keep scalp healthy in hindi
बालों को हमेशा मजबूत रखने के लिए जरूरी है स्कैल्प की देखभाल - फोटो : istock

दही और शहद

स्कैल्प को आराम देने के लिए दही और शहद का पैक बनाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों की सतह को हाइड्रेट करने का काम करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed