फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर इस तेल की कुछ बूंदों से त्वचा का ढीलापन हो जाएगा दूर, झुर्रियां दूर करने के लिए आएगा काम

Mon, 31 May 2021 10:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
rose oil make difference in your skin get rid wrinkles
face - फोटो : pixa

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं और इनसे बचने के लिए साथ ही खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं हर जतन करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर में पैसे खर्च करने से लेकर बाजार में मौजूद केमिकल वाली क्रीम का सहारा लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है।

rose oil make difference in your skin get rid wrinkles
रोज - फोटो : Pixabay
गुलाब का तेल इस तरह से बनाएं

दस गुलाब की पंखुड़ियां, थोड़ा सा जैतून का तेल और एक कप पानी

rose oil make difference in your skin get rid wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबसे पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग कर लें। कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दें। एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दें। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दें। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लें। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखें। अब इस तेल की चार पांच बूंदों का इस्तेमाल चेहरे पर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
rose oil make difference in your skin get rid wrinkles
face - फोटो : pixabay
गुलाब के तेल लगाने के फायदे

हम सब जानते हैं कि गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल भी लगभग सभी करते हैं। इसी तरह गुलाब के तेल के भी बहुत फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें। 

विज्ञापन
rose oil make difference in your skin get rid wrinkles
wrinkle - फोटो : Pixabay

आंखों के आसपास की त्वचा सबसे ज्यादा नाजुक होती है इसलिए उम्र का सबसे पहला असर आंखों के पास ही दिखता है। यहां की त्वचा ढ़ीली पड़ने लगती है और लकीरें पड़ जाती हैं। गुलाब का तेल इन लकीरों को खत्म करने में बहुत मदद करता है। नेचुरल होने के कारण आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed