{"_id":"60ae36a78ebc3e01956e3165","slug":"use-fennel-seed-face-pack-to-look-younger-and-glowing-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरी-हरी सौंफ के दाने त्वचा के लिए हैं बेहद खास, कुछ ही महीनों में दिखेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
हरी-हरी सौंफ के दाने त्वचा के लिए हैं बेहद खास, कुछ ही महीनों में दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 27 May 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौंफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरी-हरी सौंफ का इस्तेमाल लोग मसाले से लेकर माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। वहीं सौंफ पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ की मदद से त्वचा पर भी निखार लाया जा सकता है। हालांकि त्वचा पर किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले ये पता लगाना बेहद जरूरी है कि वो त्वचा पर नुकसान तो नहीं कर रही। तो चलिए जानें सौंफ का किस तरह से त्वचा के लिए इस्तेमाल होगा।
2 of 5
beauty
- फोटो : instagram
सौंफ की अपनी प्राकृतिक खूशबू होती है। जो तनाव को कम करने में मदद करती है। सौंफ की मदद से त्वचा की बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए जरूरत है चार चम्मच सौंफ, एक केला, एक चम्मच शहद और गुलाबजल की।
3 of 5
सौंफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सौंफ को महीन पाउडर के जैसा मिक्सी में पीसकर बना लें। इसकी मात्रा इतनी ढेर सारी रखें कि आगे भी आसानी से फेस पैक तैयार कर सकें। अब केले को लेकर अच्छे से मैश कर लें। इस मैश किए केले में चार चम्मच सौंफ मिला दें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
face
- फोटो : pixabay
अब इस पैक को चेहरे और गर्दन के आसपास के हिस्सों पर लगाकर छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए साफ करें। पानी की मदद से पूरे चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे पर ना केवल ग्लो बढ़ेगा बल्कि ये डेड स्किन सेल्स का भी सफाया करेगा। चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल को कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के रोमछिद्र में समाकर उन्हें बंद करता है। जिससे कि बाहरी गंदगी अंदर ना प्रवेश कर पाए।
विज्ञापन
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
सौंफ के फेसपैक को चेहरे पर लगाते समय साथ में एक ग्रीन टी के बैग को पानी में डुबोकर निकाल लें। अब इसे निचोड़कर फेस पैक लगाने के साथ आंखों पर रखकर लेट जाएं। जितनी देर फेस पैक सूखेगा। उतनी देर ये टी बैग आंखों के आसपास की त्वचा को राहत पहुंचाने का काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।