Oily Scalp Care: गर्मी के मौसम में हर कोई अपनी स्किन का खास ध्यान रखता है क्योंकि इस मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानियां काफी सामने आती हैं। जैसे तेज गर्मी की वजह से चेहरे पर काफी ऑयल आने लगता है, ठीक उसी प्रकार से स्कैल्प के साथ भी यही परेशानी है। दरअसल, हर किसी के स्कैल्प में नेचुरल तरीके के ऑयल आता है। ये आपके शरीर में उत्पन्न होने वाले सीबम के प्रोडक्शन पर डिपेंड करता है। जब सीबम ज्यादा बनता है तो स्कैल्प और ज्यादा ऑयली दिखने लगता है। जिसकी वजह से बाल काफी ज्यादा ऑयली नजर आते हैं।
Oily Scalp Care: ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
सार
अगर गर्मी के मौसम में ऑयली स्कैल्प आपको भी परेशान कर रहा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन