फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Lipstick Shade: सर्दी के मौसम में हर महिला के पास होनी चाहिए इन शेड्स की लिपस्टिक

Wed, 10 Dec 2025 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Dec 2025 01:33 PM IST
सार

Winter Lipstick Shade: क्या आप जानते हैं कि सर्दी के मौसम में कपड़ों के साथ-साथ लिपस्टिक के शेड भी बदल जते हैं। आज हम आपको इस बारे में भी जानकारी देंगे।

विज्ञापन
must buy lipstick shades in winter
सर्दी के मौसम में हर महिला के पास होनी चाहिए इन शेड्स की लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

Winter Lipstick Shade: सर्दियों का मौसम न सिर्फ ठंड और हवा लेकर आता है, बल्कि ये महिलाओं के मेकअप स्टाइल में भी बदलाव लेक आता है। इस मौसम में हल्के और गर्म शेड्स वाली लिपस्टिक का ट्रेंड सबसे ज्यादा रहता है। गहरे और वार्म टोन वाली लिपस्टिक चेहरे को गर्माहट और ग्लैमरस लुक देती है।



चाहे ऑफिस में हों या दोस्तों के साथ पार्टी, सही शेड आपकी पर्सनैलिटी और स्किन टोन के अनुसार लुक को और आकर्षक बनाता है। ये बात आपको अच्छे से समझनी चाहिए कि सही शेड का चयन चेहरे को फ्रेश और चमकदार बनाता है और ठंड के मौसम में रूखी त्वचा पर भी परफेक्ट फिट रहती है। तो अब आइए जानें, सर्दियों में कौन-कौन से लिपस्टिक शेड्स आपको इस सीज़न में सबसे बेहतरीन लुक देंगे।

must buy lipstick shades in winter
डीप रेड - फोटो : Adobe stock
डीप रेड

डीप रेड शेड्स ठंडी हवा में चेहरे को ग्लैमरस और एलिगेंट लुक देते हैं। यह शेड पार्टी, डिनर या किसी भी फेस्टिव अवसर के लिए परफेक्ट है। यह हर स्किन टोन पर खूबसूरती से सूट करता है और लुक को बोल्ड बनाता है।

 
must buy lipstick shades in winter
बेरी शेड्स
बेरी शेड्स

बेरी शेड्स गहरे पर्पल या प्लम रंग के होते हैं। ये शेड्स खास मौकों और शाम की पार्टियों के लिए बेहतरीन हैं। इस शेड के साथ आपका लुक ड्रामेटिक और स्टाइलिश लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
must buy lipstick shades in winter
ब्राउन टोन लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
ब्राउन टोन लिपस्टिक

ब्राउन टोन लिपस्टिक ऑफिस, मीटिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए उपयुक्त हैं। यह शेड हल्का, सिंपल और रोजमर्रा के लुक में भी आकर्षण जोड़ता है।

 
विज्ञापन
must buy lipstick shades in winter
गहरे गुलाबी शेड्स - फोटो : Adobe stock
गहरे गुलाबी शेड्स

गहरे गुलाबी शेड्स फ्रेश और यंग लुक के लिए अच्छे हैं। यह शेड कॉलेज, ब्रंच या दोस्तों की मीटिंग में परफेक्ट रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed