{"_id":"6481a6246c2573353004cb88","slug":"makeup-tips-use-these-beauty-product-with-safety-this-harm-your-skin-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Tips: अगर सही से नहीं किया इन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल तो बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Makeup Tips: अगर सही से नहीं किया इन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल तो बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत
Makeup Tips: आज के समय में लोग अपनी त्वचा को लेकर काफी काफी सजग रहते हैं। आपने अक्सर स्किन एक्सपर्ट से सुना होगा कि जब भी किसी पार्लर में जाएं तो किसी और के इस्तेमाल किए हुए मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि इसका प्रभाव आपकी स्किन पर पड़े। इसके चलते खास तौर पर महिलाएं अपने प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं।
अगर आप कभी-कभी मेकअप इस्तेमाल कर रही हैं, तब तो ठीक है, पर ज्यादा मेकअप लगाना आपके चेहरे की रंगत को खराब कर सकता है। क्या आप जानती हैं कि भले ही आप अपना खुद का ही मेकअप इस्तेमाल करती हों, पर बार-बार इसका इस्तेमाल करने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जी हां, सुनने में ये अजीब लगता है, पर यही सच है। दरअसल, ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं। जिनका ज्यादा इस्तेमाल आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। आज के लेख में हम आपको उन प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनको इस्तेमाल आपको बार-बार नहीं करना चाहिए।
2 of 6
Lipstick
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
लिपस्टिक
महिलाओं की जिंदगी में लिपस्टिक काफी ज्यादा अहम किरदार निभाती है। महिलाएं घर से बाहर जाते वक्त पूरा मेकअप करें या ना करें, पर लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं। पर, क्या आप जानती हैं तो कुछ लिपस्टिक और लिप- ग्लॉस तेल और केमिकलयुक्त होते हैं, जो आपके होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे होंठों के पोर्स तक बंद हो जाते हैं। इसलिए ज्यादा लिपस्टिक लगाने से दूर ही रहें।
3 of 6
kajal
- फोटो : istock
काजल
काजल का इस्तेमाल आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। पर, बाजारों में मिलने वाले कई काजलों में मौजूद कैमिकल, विषाक्त पदार्थ, यूवाइटिस, ग्लूकोमा, सूखी आंख और आंखों में इंफेक्शन का कारण बनते हैं। अगर आपके आंख में खुजली और एलर्जी की समस्या है तो भी इसके इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
powder
- फोटो : fortune
पाउडर
गर्मियों के मौसम में हर कोई पाउडर का इस्तेमाल करता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सीधा स्किन पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नेट पेंट
- फोटो : instagram
नेल पॉलिश
नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद केमिकल से नाखून अपनी प्राकृतिक सुंदरता खो देते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से नाखून पीले पड़ने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।