फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: चिलचिलाती धूप में त्वचा की एलर्जी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम

Wed, 07 Jun 2023 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 07 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि महज कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस मौसम में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Check Homemade Natural Remedies to Prevent Skin From Scorching Heat
Summer Skin Care - फोटो : iStock

Summer Skin Care: जून का महीना शुरू हो गया है और तेज धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है। चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान किया हुआ है। कई राज्यों में तो हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है, ताकि वो अपना बचाव कर सकें। तेज धूप की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ कई और परेशानियां भी सामने आने लगती हैं।



दरअसल, ऐसा देखा जाता है कि तेज धूप की वजह से सनबर्न, हीट रैशेज, मुहांसे की समस्या आम है। जिनसे बचने के लिए लोग या तो महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, या फिर पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि महज कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस मौसम में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस रखना पड़ेगा कुछ बातों का ध्यान........

Summer Skincare Tips Check Homemade Natural Remedies to Prevent Skin From Scorching Heat
sunscreen

करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

गर्मियों में आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा नुक्सान सूरज की रोशनी से होता है। तेज और हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा पर गहरा असर डाल सकती हैं। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। कोशिश करें कि आप हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते रहें।

Summer Skincare Tips Check Homemade Natural Remedies to Prevent Skin From Scorching Heat
Aloe Vera - फोटो : iStock
स्किन पर लगाएं एलोवेरा

अगर आपको लग रहा है कि आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो स्किन पर एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skincare Tips Check Homemade Natural Remedies to Prevent Skin From Scorching Heat
water bottle - फोटो : istock

लगातार पीते रहें पानी

इस मौसम में अपने शरीर में पानी की कमी बिल्कुल ना होने दें। हर रोज कम से कम दस ग्लास पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही मौसमी फल खाते रहें और उसका जूस पीते रहें। 

विज्ञापन
Summer Skincare Tips Check Homemade Natural Remedies to Prevent Skin From Scorching Heat
skin care

स्किन केयर का रखें ध्यान

चिलचिलाती धूप में स्किन केयर का खास ध्यान रखें। अच्छी क्वालिटी के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें। ताकि त्वचा भी हाइड्रेटेड रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed