फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: कंघी करते समय उलझते हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये हेयर पैक, क्लेचर भी फिसलने लगेगा

Tue, 06 Jan 2026 02:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 PM IST
सार

How To Make Hair Pack At Home: अगर आपके बाल भी कंघी करते समय काफी उलझते हैं तो हमारा बताया हेयर पैक इस्तेमाल करके देख लें। इससे आपके बाल काफी सिल्की हो जाएंगे। 

विज्ञापन
homemade hair pack for silky and shiny hair full step by step guide
कंघी करते समय उलझते हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये हेयर पैक - फोटो : Adobe stock

How To Make Hair Pack At Home: कंघी करते समय अगर आपके बाल अक्सर उलझते हैं और उसमें कंघी फंस जाती है तो ये सिर्फ बालों की घनी और जटिल बनावट की वजह से नहीं, बल्कि पोषण और नमी की कमी की वजह से भी हो सकता है। उलझते बाल न सिर्फ दर्द देते हैं, बल्कि टूट-फूट और स्प्लिट एंड्स का कारण भी बनते हैं। ऐसे में सही हेयर पैक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।



एक अच्छा हेयर पैक बालों को पोषण देता है, नमी बनाता है और कंघी आसानी से गुजरने में मदद करता है। नियमित रूप से हेयर पैक लगाने से बाल मुलायम, चमकदार और उलझनों से मुक्त रहेंगे। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही हेयर पैक के बारे में जानकारी देंगे, जो आपके रूखे-सूखे बालों को सिल्की और शाइनी बनाने का काम करेगा। 

homemade hair pack for silky and shiny hair full step by step guide
ये है पैक बनाने का तरीका ? - फोटो : Freepik.com
 ये है पैक बनाने का तरीका ?

केले का हेयर पैक बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए बेहद असरदार है। इसके लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला अच्छी तरह मैश करें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे।
homemade hair pack for silky and shiny hair full step by step guide
ये है पैक बनाने का तरीका ? - फोटो : Adobe stock
इसमें एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नारियल या जैतून का तेल डालें। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो इसमें एक छोटा चम्मच दही भी मिला सकते हैं। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट तैयार करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade hair pack for silky and shiny hair full step by step guide
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

ऐसे करें इस्तेमाल

इस पैक को गीले या सूखे बालों पर लगाएं, खासकर बालों की जड़ों और लंबाई पर। हल्के हाथों से बालों की मालिश करें ताकि पैक स्कैल्प तक अच्छे से पहुंच जाए। इसके बाद इसे लगभग 30–45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें और ठंडे पानी से रिन्स करें।

 
विज्ञापन
homemade hair pack for silky and shiny hair full step by step guide
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

पैक इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी या जलन का खतरा न रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed