{"_id":"6059cf28c23cc76d1d0b7398","slug":"hair-fall-or-baldness-get-worse-use-coriander-powder-for-regrow-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों के झड़ने की समस्या गंजेपन तक पहुंच रही तो करें धनिया का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों के झड़ने की समस्या गंजेपन तक पहुंच रही तो करें धनिया का इस्तेमाल
बालों का झड़ना आम बात है लेकिन अगर ये समस्या गंजेपन में तब्दील होने लगे तो चिंता होना लाजिमी है। इसलिए जरूरी है कि बालों के झड़ने को रोका जाए। साथ ही नए बाल उगना शुरू हो जाए। बालों को झड़ने से रोकने में धनिया के बीज असरदार हो सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए बहुत सारी मेहनत की आवश्यकता नही है। बस इस तरह से इसे प्रयोग में लाएं।
2 of 5
धनिया के बीज
- फोटो : Pixabay
बालों का झड़ना रोकना है तो धनिया के बीज करीब सौ ग्राम मात्रा में लेकर इसे पाउडर बनाकर रख लें। अब इस पाउडर को सिरके साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। सप्ताह में एक से दो बार इसका प्रयोग करने से बालों के झड़ने से छुटकारा मिल जाएगा।
3 of 5
Baldness
बालों के झड़ने की समस्या कई बार एलर्जी, इंफेक्शन, जेनेटिक या फिर हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से भी हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इसे रोकने में मदद कर सकते हैं। जैसे हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सिर पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो बालों को धो लें। लगातार कुछ महीनों तक इसका इस्तेमाल भी बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नारियल का तेल
- फोटो : Pixabay
नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा है। थोड़ा नींबू के रस में नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसे बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अनार खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं इसके पत्ते भी काफी गुणकारी होते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को रोकना है तो अनार के पत्तों के रस को सरसों का तेल मिलाकर रख लें। अब इस तेल को बालों में लगाएं। कुछ घंटों बाद सिर को अच्छे से धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।