फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने के 5 बड़े नुकसान, जान लें वरना डैमेज हो जाएंगे बाल

Tue, 04 Mar 2025 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

बार-बार हीटिंग से बालों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। बालों की सेहत बनाए रखने के लिए इसके साइड इफेक्ट्स को समझना जरूरी है।

विज्ञापन
Hair Care tips side effect of using hair straightener
हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

Hair Care: बालों को स्टाइल करने के लिए आज-कल लड़के से लेकर लड़कियां तक हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से बाल काफी आसान तरह से स्ट्रेट हो जाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल काफी ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। जी हां, अगर आप भी रोज-रोज हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें।



यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने से आपके बालों को क्या-किया नुकसान पहुंच सकता है। इनकी वजह से कई बार तो बाल इतना डैमेज हो जाते हैं कि लुक तक बिगड़ जाता है। ऐसे में हर किसी को स्ट्रेटनर से होने वाले नुकसानों के बारे में बता होना चाहिए। 

Hair Care tips side effect of using hair straightener
बालों का झड़ना और कमजोर होना - फोटो : freepik

बालों का झड़ना और कमजोर होना
 
हीट ट्रीटमेंट बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। अत्यधिक स्ट्रेटनिंग से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं, जिससे उनकी प्राकृतिक मजबूती खत्म होने लगती है। कमजोर जड़ें बालों की ग्रोथ को भी प्रभावित करती हैं, जिससे बाल धीरे-धीरे कम होते जाते हैं।  
 

Hair Care tips side effect of using hair straightener
दो मुंहे बालों का बढ़ना - फोटो : Adobe stock

दो मुंहे बालों का बढ़ना

ज्यादा हीटिंग के कारण बालों में दोमुंहे होने की समस्या बढ़ जाती है। जब बालों को हाई टेम्परेचर पर बार-बार स्ट्रेट किया जाता है, तो उनकी ऊपरी लेयर कमजोर हो जाती है और बाल जल्दी टूटने लगते हैं। इससे बाल अस्वस्थ और बेजान दिखने लगते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care tips side effect of using hair straightener
बालों की प्राकृतिक बनावट खराब होना - फोटो : Adobe stock

बालों की प्राकृतिक बनावट खराब होना
 
लगातार स्ट्रेटनिंग करने से बालों की प्राकृतिक कर्ल या वेव्स खत्म हो सकती हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों की प्राकृतिक बनावट कमजोर हो जाती है और वे हमेशा के लिए सीधे और बेजान हो सकते हैं। इससे उनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है।  
 

विज्ञापन
Hair Care tips side effect of using hair straightener
बालों का फ्रिज़ी और बेजान दिखना - फोटो : Adobe stock

बालों का फ्रिज़ी और बेजान दिखना
 
अगर सही तरीके से हीट प्रोटेक्शन का इस्तेमाल न किया जाए, तो बाल अत्यधिक ड्राई और फ्रिज़ी हो सकते हैं। बार-बार स्ट्रेटनिंग करने से बालों की चमक खत्म हो जाती है, जिससे वे उलझे हुए और बेजान नजर आते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed