फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Make Toner: घर पर टोनर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी चेहरे की रंगत

Tue, 04 Mar 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

यदि आप केमिकल वाले टोनर की जगह घर पर ही फेस टोनर बनाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि चेहरे की रंगत बरकरार रहे।

विज्ञापन
DIY Natural Fruit Skin Toner For Instant Facial Shine
घर पर टोनर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी चेहरे की रंगत - फोटो : Adobe stock

Tips To Make Toner: त्वचा की देखभाल के लिए आज-कल बाजार में कई स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं, जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट में शामिल है टोनर। टोनर एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जो त्वचा को साफ, ताजा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये खासतौर पर चेहरे को एक्स्ट्रा क्लीन करने, पोर्स को टाइट करने और पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।



अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो टोनर आपकी स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो ये बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत से लोग रेडीमेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से डरते हैं। यदि आप चाहें तो घर पर टोनर तैयार कर सकते हैं। घर पर टोनर तैयार करने के लिए कछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आपका चेहरा खिल उठे।

DIY Natural Fruit Skin Toner For Instant Facial Shine
त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें - फोटो : Adobe stock

त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें

टोनर बनाते समय उसके तत्वों को चयन त्वचा के टाइप के हिसाब से करें। जैसे कि ऑयली स्किन के लिए ऐलोवेरा, गुलाब जल, नीम, ग्रीन टी और विच हेजल बेस्ड टोनर चुनें। ड्राई स्किन के लिए खीरा, ग्लिसरीन, गुलाब जल, हयालूरोनिक एसिड युक्त टोनर इस्तेमाल करें।

DIY Natural Fruit Skin Toner For Instant Facial Shine
त्वचा के प्रकार के अनुसार चुनें - फोटो : Freepik

संवेदनशील त्वचा के लिए केमिकल-फ्री और प्राकृतिक तत्वों वाला हल्का टोनर चुनें, जैसे कैमोमाइल या एलोवेरा। नॉर्मल स्किन के लिए गुलाब जल, ग्रीन टी और खीरे का टोनर अच्छा रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
DIY Natural Fruit Skin Toner For Instant Facial Shine
सही सामग्री डालें - फोटो : Adobe stock

सही सामग्री डालें

 टोनर बनाने के लिए हमेशा शुद्ध और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करें। एसिडिक पदार्थ को ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना त्वचा में जलन हो सकती है।  

विज्ञापन
DIY Natural Fruit Skin Toner For Instant Facial Shine
टोनर को सही तरीके से स्टोर करें - फोटो : Adobe stock

टोनर को सही तरीके से स्टोर करें

होममेड टोनर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें ताकि वह ज्यादा दिनों तक चले। प्राकृतिक टोनर को 5-7 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें।  इसे ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रखें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed