फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Find My Skin Type: गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से हो सकती है त्वचा को हानि, पहले पहचानें अपनी स्किन टाइप

Sun, 15 Jun 2025 01:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

How To Find My Skin Type At Home: यदि आप स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी त्वचा के लिए अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
find my skin type online in hindi how to check skin type step by step guide
गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से हो सकती है त्वचा को हानि - फोटो : Adobe stock

How To Find My Skin Type At Home :  हर कोई ये चाहता है कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती और चमकती रहे, इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार इसका असर चेहरे पर दिखता नहीं है।



इसकी एक वजह ये मानी जाती है कि ज्यादातर लोग अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट नहीं करते, क्योंकि उन्हें अपने स्किन टाइप के बारे में पता ही नहीं होता है। इसी के चलते हम आपको यहां अपना स्किन टाइप पता करने के टिप्स देने जा रहे हैं। ताकि आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे और आपक पैसे बर्बाद न हों। 

find my skin type online in hindi how to check skin type step by step guide
ऐसे करें अपनी स्किन टाइप की पहचान - फोटो : freepik.com
ऐसे करें अपनी स्किन टाइप की पहचान

स्किन टाइप पता करने के लिए सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करें। इसके बाद किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। अब अपने चेहरे को ऐसे ही एक घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे के बाद आप पता कर सकते हैं, कि आपकी त्वचा का टाइप क्या है। इसके लिए टिशू पेपर को अपने माथे, नाक, गाल और ठुड्डी पर रखें और फिर इससे आपको जानकारी मिल जाएगी। नीचे जानकारी दी जा रही है कि टिश्यू पेपर कैसे आपका स्किन टाइप पहचानेगा।

 
find my skin type online in hindi how to check skin type step by step guide
यदि स्किन ऑयली है तो - फोटो : Adobe stock
यदि स्किन ऑयली है तो 

यदि आपके चेहरे पर काफी चमक आ गई है, यानी कि पूरे चेहरे पर पसीना है तो समझ लीजिए कि आपकी स्किन काफी ऑयली है। जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनके चेहरे पर मुंहासे की दिक्कत काफी सामने आती है। ऐसे में हमेशा ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, जो पसीने पर रोक लगाते हों। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
find my skin type online in hindi how to check skin type step by step guide
यदि स्किन ड्राई है तो - फोटो : Adobe stock
यदि स्किन ड्राई है तो 

यदि चेहरा धोने के एक घंटे के बाद त्वचा पर खिंचाव, रफनेस महसूस हो रही है, या फिर चेहरे पर से पपड़ी उतर रही है, तो मतलब ये है कि आपकी स्किन ड्राई है। ऐसे में ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहे। 

 
विज्ञापन
find my skin type online in hindi how to check skin type step by step guide
यदि कॉम्बिनेशन स्किन है तो - फोटो : Adobe stock
यदि कॉम्बिनेशन स्किन है तो

यदि आपकी चेहरे पर सिर्फ टी जोन यानी कि माथा और नाक पर पसीना आया है तो मतलब है कि आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है। कॉम्बिनेशन स्किन में सिर्फ टी जोन पर पसीना आता है, जबकि बाकी का चेहरा ड्राई रहता है। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करें जो कॉम्बिनेशन स्किन के लिए परफेक्ट हों।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed