{"_id":"684e4a494cfe09826e046e5b","slug":"castor-oil-for-skin-or-hair-what-is-better-and-know-how-to-use-benefits-in-hindi-2025-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Castor Oil for Skin or Hair: स्किन या हेयर, अरंडी का तेल किसके लिए है ज्यादा असरदार? जानें इसके बारे में","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Castor Oil for Skin or Hair: स्किन या हेयर, अरंडी का तेल किसके लिए है ज्यादा असरदार? जानें इसके बारे में
Sun, 15 Jun 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:39 AM IST
सार
Castor Oil for Skin or Hair: अक्सर आपने अपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि अरंडी के तेल काफी फायदेमंद होता है। यहां हम इसी बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैस्टर ऑयल
- फोटो : Adobe stock
Castor Oil for Skin or Hair : आज के समय में लोग अपनी त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखने के लिए काफी घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। घरेलू नुस्खे आजमाने में किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं रहता है। इसी के चलते कई प्रकार के तेलों का इस्तेमाल भी स्किन केयर और हेयर केयर में किया जाता है। इन तेलों में नारियल के तेल से लेकर बादाम का तेल और अरंडी का तेल भी शामिल है।
बालों के लिए इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
बालों के लिए इस्तेमाल का तरीका
यदि आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों के लिए करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसे थोड़ा गर्म करें। ध्यान रखें कि ये काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसमें आपको कोई अन्य तेल अवश्य मिक्स करना पड़ेगा। तेल तो गर्म करने के बाद इसमें आधा नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून तेल मिक्स करें। दोनों तेलों का अनुपात 50-50 प्रतिशत होना चाहिए। अब रात को इस तेल से बालों में मसाज करें। रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर अगले दिन सुबह माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें।
बालों के लिए इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
फायदे
यदि आप नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। ये तेल बालों को घना और मजबूत बनाता है। इसके साथ-साथ यदि आपके बालों में डैंड्रफ है तो ये उससे भी राहत दिलाता है। दोमुंहे बालों को भी ये तेल कम करने का काम करता है।

चेहरे के लिए इस्तेमाल करने का तरीका
- फोटो : freepik.com
चेहरे के लिए इस्तेमाल करने का तरीका
यदि आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आप कई तरह से चेहरे पर कर सकते हैं। यदि मॉइश्चराइजर की तरह इसका इस्तेमाल करना है तो कुछ बूंदें हथेली पर लेकर चेहरे या शरीर पर लगाएं। यदि आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि आंखों में न जाए, वरना आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

यदि नियमित रूप से कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो ये रूखी त्वचा को नमी देता है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों और फाइन लाइन्स कम होती हैं। ये तेल एक्ने-बैक्टीरिया को मारता है। बस इसके इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि पहले पैच टेस्ट करें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।