फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहाते वक्त आप भी करते होंगे ये गलतियां, आज ही कर लें इनसे किनारा

Wed, 17 Jul 2019 10:35 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 17 Jul 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Common Showering Mistakes That Can Actually Hurt You Beauty
Shower

बहुत सारे लोग नहाने को एक काम की तरह निपटाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर नहाना क्यों जरूरी होता है। रोजाना नहाने से शरीर नीरोग रहता है। ये न केवल आपके शरीर को चुस्ती से भर देता है बल्कि मन भी शांत रखता है। हालांकि कई बार लोग नहाते समय छोटी छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी 5 गलतियां है जो लोग नहाते वक्त कर बैठते हैं।

Common Showering Mistakes That Can Actually Hurt You Beauty
towel

अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल न करना
घर में जितने लोग हो सभी का तौलिया अलग होना चाहिए। बहुत सारे घरों में ऐसा देखा गया है कि एक से ज्यादा लोग एक ही तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसा ही कुछ कर रह रहें हैं तो आपको आज ही ये आदत बदलने की जरूरत है, क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही दूसरों की तौलिया इस्तेमाल करने से आपको त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Common Showering Mistakes That Can Actually Hurt You Beauty
towel

जल्दबाजी में न नहाएं
बहुत सारे लोग सुबह दफ्तर की देरी के चलते जल्दबाजी में नहाते हैं। वो नहाने जाते हैं और दूसरे ही पल नहाकर बाहर निकल आते हैं। इसलिए जब भी आप बाथरूम में नहाने जाए तो अपने आप को पानी से अच्छी तरह से भिगोएं और साबुन का इस्तेमाल करके खुद को अच्छे से साफ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Showering Mistakes That Can Actually Hurt You Beauty
Shower

घंटो नहाना
ऐसे भी लोग होते हैं जो शॉवर लेते हुए इतने खो जाते हैं कि उन्हें समय का ध्यान ही नहीं रहता। जिस तरह कम समय में नहाना अच्छा नहीं होता ठीक उसी तरह ज्यादा समय तक पानी में रहना भी अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा शुष्क हो जाती है और खुजली की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाथरूम में नहाने के लिए 10 मिनट से ज्यादा न रुके।

विज्ञापन
Common Showering Mistakes That Can Actually Hurt You Beauty
shower - फोटो : shower

नहाने का ब्रश न बदलना
कई बार लोग नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रश को एक बार खरीदकर लाते हैं और फिर बदलते ही नहीं। किसी भी ब्रश को एक महीने के बाद बदल लेना चाहिए। बहुत पुराना ब्रश त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed