कटरीना कैफ आज अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने फैशन और खूबसूरती से भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर कटरीना बिना मेकअप के भी बेहद प्यारी लगती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को उम्र के हिसाब से अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए। आइए जानते हैं कटरीना की खूबसूरती का राज...
Bday Spcl: कटरीना कैफ की ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा का ये है राज, आप भी जान लें उनका ब्यूटी सीक्रेट
खूबसूरत बालों के लिए
एक साक्षात्कार में कटरीना ने बताया था कि उनके बालों को कर्ल से लेकर तरह-तरह के प्रयोगों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बालों की क्वालिटी पर फर्क न पड़े इसके लिए वह न सिर्फ अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स को तरजीह देती हैं, बल्कि नियमित रूप से ऑलिव ऑयल से हेयर मसाज करती हैं। इसके अलावा अपनी स्किन को तरोताजा रखने के लिए वह दिनभर ढेर सारी तरल चीजों का सेवन करती हैं।
-कटरीना झुर्रियों को त्वचा से दूर रखने के लिए रोजाना ग्रीन टी का सेवन करती हैं।
-वह घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाती हैं।
-वह रोजाना 3 से 4 बार ठंडे पानी से फेशवॉश करती हैं।
मेकअप के मामले में
कटरीना कम से कम मेकअप करने की कोशिश करती है। हालांकि उन्हें शूटिंग पर मेकअप करना होता है। घर आने के बाद कटरीना सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करती हैं। शूटिंग के अलावा सार्वजनिक अवसरों पर वह ज्यादातर नो मेकअप लुक में स्पॉट होती हैं। रात को सोने से पहले वह क्लींजर से चेहरा अच्छी तरह साफ करती है।
कटरीना अपने स्लिम फिगर के लिए सेहतमंद डाइट को तरीज देती हैं, साथ ही वह भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। इसके अलावा, वह डाइट में अकाइबेरी और व्हीट ग्रास पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का भी सेवन करती हैं।